Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में बड़े आतंकी धमाके का अलर्ट, चांदनी चौक और लाल किला को निशाना बना सकता है लश्कर-ए-तैयबा

राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंक के साये में है। सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस को आतंकी हमले का इनपुट मिला है। सूत्रों के मुताबिक, लाल किला और चांदनी चौक पर आतंकी धमाके की साजिश कर रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: Raghav Tiwari Updated: Feb 21, 2026 15:07

होली से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है। गत नवंबर में लाल किला के पास धमाके के बाद एक बार फिर दिल्ली में ब्लास्ट की हलचल तेज हो गई है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद दिल्ली में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गईं हैं। सूत्रों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा लाल किला, चांदनी चौक और प्रमुख मंदिरों को IED धमाकों से निशाना बनाने की फिराक में है।

सूत्रों के अनुसार, गत 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक मस्जिद में धमाका हुआ था। इसमें कई लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से लश्कर ए तैयबा भारत में हमला करने की फिराक में है। बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली में IED हमले की योजना बना रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट मामले में 9वीं गिरफ्तारी, कोर्ट ने यासिर अहमद डार को NIA कस्टडी में भेजा

खुफिया सूत्रों की मानें तो लश्कर के आतंकी लाल किले और चांदनी चौक के आसपास धमाके की साजिश रच रहे हैं। आतंकियों के निशाने पर खासकर चांदनी चौक का प्रमुख मंदिर भी है। जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है, वैसे ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पुख्ता कर दी है। वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की खास नजर है।

---विज्ञापन---

10 नवंबर 2025 की शाम के समय एक कार ट्रैफिक में चलते हुए ब्लास्ट हुई थी। इसमें कई गाड़ियों में आग लग गई थी। हादसे में कई लोगों की मौत हुई थी। धमाके से पहले वही कार 3 घंटे तक लाल किला की पार्किंग में खड़ी रही थी। इस आतंकी हमले के बाद दिल्ली समेत देशभर सुरक्षा एजेंसियों ने छापे मारे थे। कई लोगों की गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट और ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले नेवी चीफ दिनेश त्रिपाठी? पाकिस्तान-चीन की उड़ाई धज्जियां

First published on: Feb 21, 2026 11:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.