हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CM हाउस में जाने से लेकर मारपीट तक... स्वाति मालीवाल के साथ कब क्या हुआ? जानें 10 पॉइंट में सबकुछ

Swati Maliwal Assault Case Latest Update : दिल्ली में स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीएम हाउस में उनके साथ कब क्या हुआ? इसे लेकर पुलिस की एफआईआर कॉपी सामने आ गई है।

विज्ञापन
Swati Maliwal

Swati Maliwal Assault Case FIR Copy : राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने विभव कुमार को आरोपी बनाया है। दिल्ली के सीएम हाउस में जाने से लेकर मारपीट तक… स्वाति मालीवाल के साथ कब क्या हुआ? पुलिस की एफआईआर कॉपी के आधार पर 10 पॉइंट में जानें सबकुछ।

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वह सीएम हाउस गईं तो उनके साथ मारपीट हुई। यह घटना कैसे शुरू हुई और कब खत्म हुई? आइए एक-एक पॉइंट में जानते हैं।

यह भी पढ़ें : स्वाति मालीवाल से मारपीट के बाद का वीडियो आया सामने, दिल्ली CM हाउस स्टाफ के साथ तीखी बहस

विज्ञापन

10 पॉइंट में जानें सबकुछ

1. स्वाति मालीवाल 13 मई को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सीएम हाउस गई थीं।

विज्ञापन

2. इस दौरान स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार को मोबाइल से फोन किया और व्हाट्सएप मैसेज भी किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

3. फिर वह मेन डोर से होते हुए सीएम हाउस के अंदर गईं और ड्राइंग रूम में मुख्यमंत्री का इंतजार करने लगीं।

विज्ञापन

4. विभव कुमार अचानक से आए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे।

5. आरोप है कि विभव कुमार ने गाली दी और फिर मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : स्वाति मालीवाल के हाथ-पैर-मुंह पर चोट, लंगड़ाते हुए का वीडियो आया सामने, काफी दर्द में दिखीं सांसद

6. वह चिल्लाती रहीं और विभव थप्पड़ मारता रहा। इस घटना से वह सदमे में हैं।

विज्ञापन

7. उसने खुद को बचाने के लिए विभव को धक्का दे दिया। इसके बाद भी विभव नहीं माना और फिर पीटने लगा।

8. शर्ट के बटन टूट गए। उसने मेरे सिर को टेबल पर पटक दिया। उसने पैरों से सीने, पेट और कमर में लात मारे।

विज्ञापन

9. इस दौरान वह मदद के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन कोई भी नहीं आया।

10. वह मिन्नतें करती रहीं और विभव मारता रहा। इस दौरान स्वाति मालीवाल का चश्मा जमीन पर गिर पड़ा था, जिसे उसने बाद में उठाया। फिर उसने 112 नंबर पर कॉल करके घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola