स्वाति मालीवाल के हाथ-पैर-मुंह पर चोट, लंगड़ाते हुए का वीडियो आया सामने, काफी दर्द में दिखीं सांसद

Swati Maliwal Assault Case FIR Copy: स्वाति मालीवाल से मारपीट केस में दर्ज FIR की कॉपी सामने आई है, जिसमें दर्ज बयान में उनका दर्द और उनके साथ हुई ज्यादती की कहानी है। वहीं आज कोर्ट से उनके लंगड़ाते हुए चलने का वीडियो भी सामने आया है।

Swati Maliwal AAP MP Assault Case

स्वाति मालीवाल बयान दर्ज कराने के लिए 30 हजार कोर्ट पहुंचीं।

Swati Maliwal Assault Case FIR Copy: मैं सदमे में हूं। मेरे हाथ-पैर और मुंह-गर्दन पर चोटें हैं। चलने में दिक्कत हो रही है। पिछले कुछ दिन मेरे लिए काफी भयावह रहे। यह कहना है दिल्ली CM हाउस में मारपीट का शिकार हुई आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का, जो आज धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं। इस दौरान वे कार से उतरकर लंगड़ाते हुए चलती दिखीं। इस मौके का वीडियो भी सामने आया है। वहीं केस की FIR कॉपी भी सामने आई है, जिसमें स्वाति मालीवाल के बयान दर्ज हैं और स्वाति के बयान उनके साथ हुई ज्यादती की कहानी और उनका दर्द बयां कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विभव कुमार पेश नहीं हुआ, NCW अध्यक्ष का बड़ा बयान

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि पुलिस से हमने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी। वह हमें कल ही मिल गई। स्वाति मालीवाल से कल पुलिस ने बात की और FIR दर्ज कर ली। विभव कुमार ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। आज हमारी टीम फिर से नोटिस जारी करने गई है। अगर मुख्यमंत्री इसमें दोषी पाए जाएंगे तो पुलिस और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जब हमने सोशल मीडिया पर देखा तो स्वत: संज्ञान लिया।

रेखा शर्मा ने कहा कि मैं सब कुछ करीब से देख रही थी और मैंने उनसे बाहर आकर शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया था। मुझे लगता है कि वह सदमे में थी, क्योंकि कोई भी यह उम्मीद नहीं कर सकता था कि उन्हें अपने ही मुख्यमंत्री के आवास पर इस तरह से पीटा जाएगा। वह एक सांसद हैं, जो हमेशा महिलाओं के मुद्दों को उठाती रही हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं उनके साथ हूं और आप बाहर आएं, शिकायत करें, बहुत देर तक सोचने के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ