स्वाति मालीवाल से मारपीट के बाद का वीडियो आया सामने, दिल्ली CM हाउस स्टाफ के साथ तीखी बहस

Swati Maliwal Assault Case CCTV Footage Viral: स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट केस में एक CCTV फुटेज सामने आई है, जो CM हाउस के अंदर की है। फुटेज में स्वाति मालीवाल और मुख्यमंत्री हाउस के स्टाफ के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। स्टाफ कर्मी उन्हें बाहर जाने के लिए कह रही हैं।

Swati Maliwal, Delhi Women Commission

Swati Maliwal, Delhi Women Commission

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली CM हाउस के अंदर स्वाति मालीवाल से मारपीट के बाद स्टाफ से उनकी बहस का वीडियो सामने आया है। हालांकि News24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह वीडियो मुख्यमंत्री आवास के अंदर का बताया जा रहा है। वीडियो में स्वाति मालीवाल और मुख्यमंत्री आवास के अंदर तैनात स्टाफ कर्मी नजर आ रहे हैं। दोनों स्टाफ कर्मियों और स्वाति मालीवाल के बीच तीखी बहस हो रही है। वे स्वाति मालीवाल को बाहर जाने के लिए कह रहे हैं। वहीं स्वाति मालीवाल भड़की हुई हैं और पुलिस को फोन करने की बात कह रही हैं। वीडियो करीब 52 सेकेंड का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने आज 30 हजारी कोर्ट में धारा 164 के तहत अपने बयान दर्ज कराए हैं। वे जब कोर्ट पहुंची तो कार से उतरकर लंगड़ाकर चलते हुए दिखीं। वहीं केस की FIR भी सामने आ गई है, जिसमें उनके बयान दर्ज हैं। बीते दिन दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के 3 अधिकारी स्वाति मालीवाल से मिलने उनके घर पहुंची। करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद उनके बयान दर्ज किए गए।

देररात स्वाति मालीवाल का एम्स में मेडिकल कराकर विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। मामले में NCW ने भी संज्ञान लिया है और विभव कुमार को नोटिस जारी करके पेश होने का आदेश दिया है। दिल्ली पुलिस की टीमें भी विभव की तलाश में जुटी हैं, लेकिन वह अभी तक सामने नहीं आया है। वह अपने घर पर भी नहीं है। उसकी पत्नी ने नोटिस भी लिया है, जिस वजह से विभव की मुश्किलं बढ़ती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

13 मई को हुई थी स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के PA विभव कुमार पर बदसलूकी, गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। गत 13 मई की घटना है। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मामले की जांच के आदेश दिए। स्वाति मालीवाल उनसे मिलने आई थीं कि मारपीट की शिकार हो गईं। इस मुद्दे पर दिल्ली की सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ