हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में बेटा बना हैवान; एक छोटी सी बात पर कर दी मां की बेरहमी से हत्या

विज्ञापन

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक बेटे ने अपनी मां को डंडे से पीटकर मार डाला। मां ने सिर्फ आरोपी बेटे को ऐसी बंद करने के लिया कहा था। इस बात से वह इसते गुस्से में आ गया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 29 साल है।

शराब का आदी है आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक मां के साथ शोरा कोठी स्थित मकान में रहता था। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। संगत बिगड़ने के बाद वह शराब का आदी हो गया। शराब के नशे में लोगों से झगड़ना उसकी आदत बन गई। अपने भाई-बहनों को भी वह पिटता था। उसकी पत्नी भी उसकी मारपीट की आदत से तंग आकर घर छोड़ दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शराब के नशे में धुत होकर दीपक अपनी मां की भी अक्सर पिटाई करता था। बचपन में उसकी गलतियों को छिपाने वाली मां अब उसका शिकार हो रही थीं।

मां को डंडे से पीटा

मां काफी समय से बेटे का जुर्म सह रही थी। पड़ोसियों और बहनों के कहने के बाद भी कभी पीसीआर कॉल तक नहीं की। घटना की रात करीब एक बजे मां ने दीपक को एसी बंद करने को कहा जिससे वह नाराज हो गया। उसने टीवी की आवाज तेज कर अपनी मां को डंडे से पीटा। खून से लथपथ होने पर दूसरे कमरे में घसीटकर ले गया और शराब पीकर सो गया। रात को जब बेटी चारू ने वीडियो कॉल किया तो उसने अपनी मां को जमीन पर गिरा हुआ पाया। उसने इसका स्क्रीन शॉट ले लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

सुबह जब चारू घर आई तो मां पड़ी थी। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले दीपक फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसएचओ राम मनोहर मिश्रा की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एक मकान की सीढ़ी के नीचे बोरे को ओढ़कर चारपाई पर सोते हुए मिल गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola