श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का नया पैंतरा, कोर्ट में बोला- मुझे सबकुछ ठीक से याद नहीं

shraddha murder case

श्रद्धा और आफताब की फोटो

विज्ञापन

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर मर्डर केस का आरोपी आफताब पूनावाला अब नया पैंतरा अपना रहा है। उसने कोर्ट से कहा है कि उसे सबकुछ ठीक से याद नहीं कि आखिर कैसे उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, आफताब को आज पुलिस ने साकेत कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान उसने कोर्ट से ये बातें कही।

श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में आफताब पूनावाला को आज पुलिस ने साकेत कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने आफताब की पुलिस हिरासत अगले 4 दिन के लिए बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि विशेष सुनवाई के लिए उसे कोर्ट में पेश किया गया था।

विज्ञापन

 

https://twitter.com/ANI/status/1594915029710561280

विज्ञापन

कोर्ट से बोला आरोपी आफताब- गुस्से में हुई घटना

पेशी के दौरान आरोपी आफताब पूनावाला ने अदालत को बताया कि यह (घटना) आवेश में हुई। उसने अदालत से यह भी कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। साथ ही उसने कहा कि उसे घटना को याद करने में कठिनाई भी हो रही है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने भी अदालत में कहा था कि आफताब गलत जानकारी दे रहा है और जांच को गुमराह कर रहा है।

विज्ञापन

उधर, पेशी के बाद कोर्ट ने आफताब पूनावाला की हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी। साथ ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस द्वारा पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के अनुरोध को भी मंजूरी दे दी है। पॉलीग्राफ टेस्ट की दलील दूसरी वैज्ञानिक परीक्षा है जिसे दिल्ली पुलिस ने आफताब पर कराने की मांग की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ