तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन की मसाज का मामला, BJP बोली- फिजियोथेरेपिस्ट नहीं 'रेपिस्ट' कर रहा था मालिश

satendra jain

Satyendar Jain: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के मालिश वाले मामले में एक नया खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि जेल में जो व्यक्ति सत्येंद्र जैन के पैरों की मसाज कर रहा था, वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि रेप का आरोपी था। पैरों की मालिश करने वाला रेप के मामले में कैदी है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि रेपिस्ट है। पूनावाला ने अपने ट्वीट में कहा कि रेप का आरोपी रिंकू सत्येंद्र जैन को मसाज दे रहा था। रिंकू
पॉक्सो और आईपीसी की धारा 376 के तहत आरोपी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले सीसीटीवी फुटेज लीक हुई थी, जिसमें मंत्री को तिहाड़ जेल के अंदर मालिश करवाते हुए देखा गया था। दिल्ली के 58 साल के मंत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने 24 अगस्त, 2017 को सीबीआई द्वारा दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट या प्राथमिकी के आधार पर मामले में मनी-लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी।

वीडियो सामने आने के बाद बरसे थे मनीष सिसोदिया

इससे पहले जेल में सत्येंद्र जैन की मालिश वाले वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भाजपा पर जमकर बरसे थे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जेल के अंदर एक बीमार व्यक्ति के इलाज के वीडियो का इस्तेमाल कर भाजपा ओछी राजनीति कर रही है। एक्यूप्रेशर दवाओं के साथ-साथ मसाज उनके उपचार का एक हिस्सा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ