Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

Seva Teerth Bhavan Metro: यात्रीगण ध्यान दें… अगला स्टेशन उद्योग भवन नहीं सेवातीर्थ है, बदला एक और मेट्रो स्टेशन का नाम

Seva Teerth Bhavan Metro: दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो में अब एक और स्टेशन का नाम बदल गया है। अब उद्योग भवन का नाम बदलकर सेवातीर्थ हो गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 14, 2026 12:27

दिल्ली में एक और मेट्रो स्टेशन का नाम बदला गया है। इस बार येलो लाइन पर उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदल गया है। अब उद्योग भवन का नाम सेवा तीर्थ हो गया है। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की जानकारी दी। इससे पहले दो कर्तव्य भवनों के उद्घाटन के दौरान एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी किया गया था।

बता दें कि बीते दिन नए प्रधानमंत्री कार्यालय यानी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन हुआ था। कर्तव्य भवन में नए मंत्रालय शिफ्ट हो गए हैं। सेवातीर्थ पीएम का नया ऑफिस है। इसके पास उद्योग भवन है। अब इसका नाम बदलकर पीएम ऑफिस के नाम पर यानी सेवा तीर्थ रख दिया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कैसे बदलता है किसी मेट्रो स्टेशन का नाम? DMRC या CM किसकी कितनी भूमिका

अब प्रधानमंत्री का नाम ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ होगा। वहीं केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों को ‘कर्तव्य भवन’ 1 और 2 नाम दिया गया है। नाम बदलने के पीछे केंद्र सरकार का मत है कि नए कर्तव्य भवनों से विभिस्त मंत्रालयों और विभागों के कामकाज में बेहतर समन्वय होगा।

यह भी पढ़ें: ‘श्री राम मंदिर’ के नाम पर हुआ दिल्ली मेट्रो के इस स्टेशन का नाम, जानिए- आखिर क्यों बदलना पड़ा

हाल ही में, मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्रीराम विहार मेट्रो स्टेशन स्टेशन रखा गया है। आसपास के लोग काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। इसको लेकर सीएम रेखा गुप्ता से भी मांग की गई थी।

First published on: Feb 14, 2026 11:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.