दिल्ली में हुए ब्लास्ट से देश में हड़कंप मच गया है. इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं. घटना की जांच चल रही है. ब्लास्ट एक कार में हुआ था, जिसके बाद कई अन्य गाड़ियों में आग लग गई थी. घटना को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि i 20 कार में धमका हुआ है. आसपास की कई गाड़ियों में आग लगी है, दिल्ली क्राइम ब्रांच समेत तमाम एजेंसियां जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे समेत तमाम चीजों की जांच की जा रही है.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली सीपी और स्पेशल ब्रांच इंचार्ज से बात हुई है, सभी के इंचार्ज मौके पर मौजूद हैं. सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. जांच के बाद जो नतीजा आयेगा, उसे जनता के सामने रखूंगा. उन्होंने यह भी कहा है कि मैं कुछ ही देर में स्पॉट पर जा रहा हूं और अस्पताल में भी जाऊंगा.
बयान जारी किए जाने के कुछ ही देर बाद गृह मंत्री अमित शाह LNJP अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है. अस्पताल में ही उन्होंने डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों से बात की. इसके बाद उन्होंने घायलों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना .
LNJP अस्पताल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज शाम लगभग 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. विस्फोट के कारण 3-4 वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लोग घायल भी हुए और कुछ की मौत भी हो गई. अस्पताल के अनुसार, अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ घायलों का इलाज यहां चल रहा है. हमने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है. विस्फोट की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, एनआईए टीम, एसपीजी टीम और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और तेजी से सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
अमित शाह ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारी एजेंसियां जल्द ही विस्फोट के कारणों का पता लगा लेंगी और एफएसएल की सबसे वरिष्ठ टीम भी पहुंच गई है. विस्फोट की खबर मिलते ही मुझे प्रधानमंत्री का फोन आया. प्रारंभिक जानकारी लेने के बाद, मैंने प्रधानमंत्री को भी जानकारी दी. मैं घटनास्थल का दौरा करने के लिए जा रहा हूं और कल सुबह गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम के साथ बैठक करूंगा.
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
12 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
19 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
19 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines