Reactions on AAP Defeat Delhi Election 2025 Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे लगभग साफ होने लगे हैं। 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) 25 के आसपास सिमटती नजर आ रही है। इसी बीच कई दिग्गजों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं।
अन्ना हजारे का बयान
अन्ना हजारे ने AAP की जीत पर पहला रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का आचार-विचार शुद्ध होना चाहिए। इसी गुड़ से मतदाताओं में विश्वास आता है। मैंने बार-बार ये चीजें बताई, लेकिन उनके दिमाग में नहीं आया। AAP में यह गुड़ नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल अच्छे आचरण की बात करते हैं, लेकिन वो खुद शराब घोटाले में शामिल हो गए। राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। उन्हें साबित करना चाहिए था कि वो गलत नहीं हैं। सच आखिर सच होता है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025 Results: केजरीवाल, सिसोदिया, अवध ओझा हारे; देखें 70 सीटों की पूरी लिस्ट
रमेश बिधूड़ी क्या बोले?
कालकाजी सीट से CM आतिशी को पछाड़ने वाले रमेश बिधूड़ी ने कहा कि कालकाजी के लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। 10 साल से कालकाजी के लोग खून के आंसू रो रोए हैं। खासकर 5 साल से आतिशी के राज में यहां कुछ नहीं हुआ है। वो दूसरों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हैं। मगर वो खुद गुंडागर्दी करते हैं। प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास जैसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए केजरीवाल ने जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया है वैसी भाषा आजतक किसी ने नहीं बोली है।
यह भी पढ़ें- Delhi BJP CM Face: दिल्ली में जीती BJP तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? 5 नामों पर चर्चा तेज
कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
बीजेपी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी ऑफिस के बाहर सभी कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी कार्यकर्ता पुनीत वोहरा खुशी से रो पड़े। पवन वोहरा का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ओझा को मात देने वाले रवींद्र नेगी का बयान
पटपड़गंज सीट से AAP के अवध ओझा को मात देने वाले BJP उम्मीदवार रवींद्र नेगी का भी पहला रिएक्शन सामने आया है। उनका कहना है कि यह पीएम मोदी की जीत है। उन्हीं के आशीर्वाद से यह मुमकिन हुआ है।
मनीष सिसोदिया ने क्या कहा?
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम बस 600 के लगभग वोटों से हारे हैं। जीतने वाले उम्मीदवार को मैं बधाई दे रहा हूं।
अवध ओझा का रिएक्शन
पटपड़गंज सीट से हार का सामना करने वाले AAP उम्मीदवार अवध ओझा का कहना है यह मेरी व्यक्तिगत हार है। कल से मैं फिर तैयारी शुरू करूंगा और अगला चुनाव फिर पटपड़गंज से लड़ूंगा।
यह भी पढ़ें- ‘फिर तिहाड़ जाएंगे केजरीवाल…’ दिल्ली में मतगणना के बीच BJP सांसद का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
1 hr agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
10 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
11 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
18 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines