Ramesh Bidhuri BJP Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी राजनीतिक पार्टियों के बीच दंगल छिड़ गया है। बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें दिल्ली की कालकाजी सीट से अपना उम्मीदवार चुना है। मगर टिकट मिलने के बाद से ही बिधूड़ी के बोल बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि बीजेपी रमेश बिधूड़ी का टिकट काटने की तैयारी कर रही है।
रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
दरअसल कालकाजी से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद रमेश बिधूड़ी ने लगातार दो विवादित बयान देकर सियासी खेमों में खलबली मचा दी है। पहले उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और फिर उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के नाम पर सवाल खड़े कर दिए। रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस और AAP बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं। दोनों पार्टियों ने इस बयान को चुनावी मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू, जानें किन-किन चीजों पर रहेंगी पाबंदियां
कालकाजी से कटेगा टिकट?
जाहिर है रमेश बिधूड़ी के बयान से बीजेपी की छवि को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि बिधूड़ी अपने बयान पर माफी मांग चुके हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी रमेश बिधूड़ी का टिकट काटकर कालकाजी से कोई दूसरा प्रत्याशी उतार सकती है। अब सवाल यह है कि इन दावों में आखिर कितनी सच्चाई है?
केंद्र नेतृत्व ने दी चेतावनी
बीजेपी के एक नेता से जब रमेश बिधूड़ी पर सवाल पूछा गया तो न्यूज 24 के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि बिधूड़ी के बयान पर हमें खेद है। केंद्र नेतृत्व ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का काफी सम्मान करती है। अभी आने वाले समय में लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को सहायता राशि दी जाएगी। बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में इस योजना का ऐलान किया जाएगा।
दिल्ली में कब होंगे चुनाव?
बीजेपी की तरफ से रमेश बिधूड़ी की उम्मीदवारी छिनने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। वहीं केंद्र नेतृत्व ने बिधूड़ी को विवादित बयान न देने के सख्त आदेश जरूर दिए हैं। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को ही वोटिंग क्यों? CEC राजीव कुमार ने बताई वजह
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
4 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
4 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
20 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
22 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines