Rahul Gandhi On Mohan Bhagwat : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर 2-3 दिन में मोहन भागवत देश को यह बताने की हिम्मत दिखाते हैं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने कल जो बयान दिया, वह देशद्रोह है, क्योंकि इसमें कहा गया है कि संविधान अमान्य है, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी। अगर किसी और देश में यह बयान दिया होता तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता और उन पर मुकदमा चलाया जाता।
राहुल गांधी ने मोहन भागवत को लेकर कहा कि उनका यह कहना कि भारत को 1947 में आजादी नहीं मिली, हर एक भारतीय का अपमान है। अब समय आ गया है कि उनकी बातों को सुनना बंद दें, क्योंकि ये लोग सोचते हैं कि वे बस रटते रहेंगे और चिल्लाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने संविधान पर हमला किया, जब उन्होंने कहा कि संविधान स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं है, लेकिन उसके बाद भी पंजाब, कश्मीर, पूर्वोत्तर में उनके हजारों कार्यकर्ता मारे गए। देश में दो विचाराधारा है- एक उनका यानी संविधान का विचार और दूसरा आरएसएस का विचार है।
यह भी पढ़ें : मोहन भागवत के ‘सच्ची आजादी’ वाले बयान पर गरमाई सियासत, शिवसेना ने कसा तंज
तिरंगे को नहीं मानते हैं ये लोग : राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने बीजेपी को लेकर कहा कि आज जो लोग सत्ता में हैं, वे तिरंगे को सलाम नहीं करते, राष्ट्रीय ध्वज को नहीं मानते, संविधान को नहीं मानते और भारत के बारे में उनका नजरिया बिल्कुल अलग है। वे चाहते हैं कि भारत को शेडी, हिडन और सीक्रेट सोसायटी द्वारा चलाया जाए। वे चाहते हैं कि भारत को एक आदमी द्वारा चलाया जाए और वे इस देश की आवाज को कुचलना चाहते हैं। वे दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ी जातियों और आदिवासियों की आवाज को कुचलना चाहते हैं। यह उनका एजेंडा है। इस देश में कोई भी दूसरी पार्टी नहीं है जो उन्हें रोक सके। उन्हें रोकने वाली एकमात्र पार्टी कांग्रेस है। इसका कारण यह है कि कांग्रेस एक वैचारिक पार्टी है। उनकी विचारधारा आरएसएस की विचारधारा की तरह हजारों साल पुरानी है और यह हजारों सालों से आरएसएस की विचारधारा से लड़ रही है।
यह भी पढ़ें : ‘झगड़े के लिए नहीं सीखते हैं लाठी चलाना, बल्कि…’, इंदौर में क्या बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत?
BJP-RSS ने देश की संस्थाओं पर कब्जा कर लिया : कांग्रेस सांसद
रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा और आरएसएस ने उनके देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब वे भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि देश संस्थाएं काम कर रही हैं या नहीं, लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मीडिया क्या कर रहा है। आपको बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि यूपी के अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि मनाई जानी चाहिए, क्योंकि इसी दिन देश को असली आजादी हासिल हुई।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
9 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
9 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines