महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक छापेमारी, 3500 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त

Pune Police Raid in Delhi to Maharashtra : पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ छापा मारा है। यह छापेमारी कार्रवाई महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक चली। पुलिस ने अबतक करोड़ों रुपये के ड्रग्स जब्त किए हैं। साथ ही इस मामले में दिल्ली और महाराष्ट्र से कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

WhatsApp-Image-2024-02-20-at-14.44.58

Pune Police Raid in Delhi to Maharashtra : महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक ड्रग्स के खिलाफ छापेमारी की गई। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कूरियर कंपनी के जरिए हजारों करोड़ों रुपये के ड्रग्स की तस्करी होनी थी। इसके लिंक कई शहरों से जुड़े हुए हैं। उसके चेन को तोड़ने के लिए छापेमारी की गई।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुणे में अलग-अलग ठिकाने से 617 किलो और दिल्ली से 960 किलो ड्रग्स जब्त किए गए हैं। एक कूरियर कंपनी के जरिए इस ड्रग्स की तस्करी होनी थी। महाराष्ट्र के सांगली में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि सप्लाई चेन लिंक को खत्म करने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस की 15 टीमें कर रहीं कार्रवाई

विज्ञापन

मुंबई पुलिस की 15 टीमें पुणे से बाहर कार्रवाई कर रही हैं। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इससे पहले लंदन में भी कूरियर के जरिए ड्रग्स की सप्लाई की गई थी। पुणे और दिल्ली में अब भी छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन

3500 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त

पुलिस की कार्रवाई में 3500 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त किए गए हैं। इस केस में दिल्ली से 5 और पुणे से 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। कूरियर कंपनी की मदद से ड्रग्स की खेप विदेश भेजने की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ