हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण का कहर, लागू हुईं GRAP-3 की पाबंदियां

दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण ने दस्तक दे दी है. दिल्ली एनसीआर में फिर से प्रदूषण बढ़ चुका है. जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने दिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदियां लागू कर दी हैं.

विज्ञापन

दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण ने दस्तक दे दी है. दिल्ली एनसीआर में फिर से प्रदूषण बढ़ चुका है. जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने दिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदियां लागू कर दी हैं. सीएक्यूएम द्वारा आई जानकारी में बताया गया है कि एयर क्वालिटी आने वाले दिनों में ‘गंभीर’ हो सकती है. जिसके मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में ‘चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना’ (ग्रैप) के तीसरे चरण के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं.

बता दें कि दिल्ली एनसीआर से ग्रैप-3 के प्रतिबंध इस महीने की शुरुआत में हटाए गए थे, क्योंकि यहां की हवा थोड़ी साफ हुई थी. इससे पहले दिसंबर में दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई थी. इससे ग्रैप-4 के उपाय लागू किए गए थे. इसके बाद हवा साफ हुई और धीरे-धीरे ग्रैप के प्रतिबंध हटाए गए.

ग्रैप के तीसरे चरण के तहत सख्त प्रतिबंध शनिवार को लागू किए गए हैं, जिनमें पांचवी कक्षा तक के विद्यालयों में पढ़ाई का मोड ‘हाइब्रिड मोड’ किया गया है और निर्माण एवं विध्वंस कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है.

विज्ञापन

ग्रैप-3 में इन कामों पर लगेगी रोक

तीसरे चरण के प्रतिबंधों में गैर-जरूरी निर्माण, विध्वंस कार्य, पत्थर तोड़ने और खनन गतिविधियों पर रोक शामिल है. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में बीएस-3 के पेट्रोल संचालित और बीएस-4 के डीजल संचालित चार पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लागू किया गया है. इसमें दिल्ली में डीजल से संचालित पुराने मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध भी शामिल है, जबकि पांचवी कक्षा तक के विद्यालयों में ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों) में पढ़ाई कराई जाएगी और दिल्ली-एनसीआर में कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर सकते हैं.

दिल्ली सरकार कर रही कई उपाय

दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण कम करने के लिए लगातार काम कर रही है. गुरुवार को इंडिया के कॉन्क्लेव ‘पॉल्यूशन का सॉल्यूसन’ में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार प्रदूषण कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसका असर आने वाले समय में दिखेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola