बारिश में डूबी दिल्ली, संसद कैंपस में भी घुसा पानी, फ्लाइट्स के बदले रूट, देखें Video

Delhi Rain : दिल्ली एनसीआर में जहां बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं कई इलाकों में पानी भर गया। देश की संसद के मकर द्वार पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Parliament Makar Dwar Waterlogging

संसद कैंपस में घुसा बारिश का पानी।

विज्ञापन

Parliament Makar Dwar Waterlogging : दिल्ली एनसीआर में तेज गरज के साथ झमाझम बारिश हो रही है। नई संसद के कैंपस में भी पानी भर गया, जिसके बीच से होकर लोग गुजर रहे हैं। खराब मौसम का असर सड़क मार्ग के साथ-साथ हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। सड़कों पर ट्रैफिक जाम लगा है तो 10 बार विमानों को डायवर्ट किया गया। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

राजधानी और उसके आसपास के जिलों में तेज गरज के साथ जमकर बादल बरस रहे हैं। दिल्ली के पॉश इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें भी लबालब हो गईं, जिससे गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। घुटने तक भरे पानी के बीच से लोग अपने गंतव्य स्थान की ओर से जा रहे हैं। देश की नई संसद के मकर द्वार तक बारिश का पानी घुस गया। इसे लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मकर द्वार पर जलभराव दिख रहा है।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी में अगले 24 घंटे तक जमकर बरसात होगी। कुछ घंटों की बारिश में पूरी दिल्ली डूब गई और लोगों का हाल बेहाल हो गया। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। रेलवे ब्रिज, राम बाग रोड, आजाद मार्केट इलाके में बारिश के भरे पानी की वजह से रूट डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ