Delhi Ration Card: दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी! फिर शुरू हुए नए राशन कार्ड बनने, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

How To Apply For Ration Card in Delhi: दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है. अब लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आय सीमा बढ़ने से ज्यादा परिवारों को फायदा मिलेगा और जल्द मध्यम वर्ग को भी योजना में शामिल किया जा सकता है. आइए जानते हैं आप कैसे ऑनलाइन घर बैठे राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Ration Card

दिल्ली में शुरू हुए राशन कार्ड बननाय (Image: AI)

दिल्ली में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. लंबे समय बाद दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है. राशन कार्ड के लिए अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि पूरा आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा. सरकार ने e-District Portal के जरिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बना दिया है, जिससे लोग घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप की मदद से राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकेंगे. इस फैसले से खासतौर पर निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से नए राशन कार्ड बनने का इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए ये जरूरी दस्तावेज

सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, तभी जाकर आपका राशन कार्ड अप्रूव हो सकेगा. इसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी और आय प्रमाण पत्र शामिल रहेगा. इसके अलावा सरकार ने राशन कार्ड के लिए तय आय सीमा में भी बदलाव किया है. पहले सिर्फ उन परिवारों को पात्र माना जाता था जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये तक थी, लेकिन अब इस सीमा को बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दिया गया है. इससे पहले की तुलना में ज्यादा परिवार सरकारी राशन योजना का लाभ उठा सकेंगे.

जल्द मध्यम वर्गीय परिवारों को भी मिल सकता है फायदा

दिल्ली सरकार भविष्य में राशन योजना का दायरा और बढ़ाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में 2.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी राशन कार्ड सुविधा से जोड़ा जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो बड़ी संख्या में मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ते राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाना है. इच्छुक नागरिक दिल्ली सरकार के आधिकारिक e-District Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे करें दिल्ली में राशन कार्ड के लिए अप्लाई?

  • पोर्टल पर जाएं: दिल्ली सरकार के e-District Delhi Portal पर जाएं. अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो ‘Register’ विकल्प पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं. यूजर आईडी और पासवर्ड संभाल कर रखें.
  • लॉग इन करें: अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉग इन करें.
  • आवेदन फॉर्म भरें: ‘Apply Online’ विकल्प पर जाएं और खाद्य सुरक्षा (Ration Card) से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • डिटेल्स और दस्तावेज अपलोड करें: फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • सबमिट करें: ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) मिलेगी, जिसे सुरक्षित रख लें.
  • आवेदन जमा करने के बाद आप e-District Delhi Portal पर ‘Track Your Application’ सेक्शन में जाकर अपने आवेदन की स्थिति (Status) चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 1 टन और 1.5 टन AC को रोज कितनी देर चलाने पर बिजली बिल जीरो आएगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ