---विज्ञापन---

दिल्ली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के लिखे नारे, एक्टिव हुईं खुफिया एजेंसियां

खुफिया एजेंसियां भी इस मामले में एक्टिव हो गई हैं। रोहिणी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है, उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

---विज्ञापन---

Pakistan Zindabad slogans: दिल्ली के रोहिणी के पास अवंतिका इलाके में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब यहां एक युवक ने अपने घर की दीवारों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए। दरअसल, युवक ने अपने घर पर पाकिस्तान लॉन्ग लिव और जिंदाबाद लिख दिया। ये देख आसपास के लोगों ने उसे ऐसा करने से रोकना चाहा तो वह उनसे झगड़ा करने लगा।

भीड़ बढ़ने पर बुलाई गई थी पुलिस 

मौके पर भीड़ बढ़ने पर किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर युवक को रोका और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक की जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। इतना ही नहीं आसपास के लोगों से बयान लेकर मामले की आगे की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

खुफिया एजेंसी भी हुई एक्टिव

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इलाके में सभी धर्मों के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर हालत शांत हैं, लिखे गए नारे मिटाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते उसने ऐसा किया है। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है। खुफिया एजेंसी भी इस मामले में नजर बनाए हुए है।

खंगाला जा रहा युवक का रिकॉर्ड

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया? कहीं उस पर ऐसा करने का किसी ने दबाव तो नहीं बनाया? पुलिस युवक के सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में भी पता कर रही है। युवक किन लोगों से मिलता है और उसने बीते कुछ दिनों में किन लोगों से बात की इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

इनपुट- विमल कौशिक

First published on: Aug 04, 2024 08:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola