दिल्ली में 17 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, 3 नाबालिग समेत चार आरोपी पकड़े

दिल्ली के कुशक रोड पर 17 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से तीन नाबालिगों सहित चार आरोपियों को दबोचा. शव की हालत इतनी खराब थी कि शुरुआत में पहचान करना भी मुश्किल हो गया था.

delhi crime

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 17 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को एक खुले खेत में फेंक दिया गया. पुलिस ने गुरुवार को इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया है, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को कुशक रोड स्थित जयपाल राणा के खेत के पास एक सड़ा-गला शव बरामद हुआ था. शव की स्थिति इतनी ज्यादा खराब थी कि पहली नजर में उसका जेंडर पहचान पाना भी मुमकिन नहीं था.

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो में शराब पीने के बाद दिया वारदात को अंजाम

आवारा कुत्तों ने शव के कई हिस्सों को नोंच खाया था और एक हाथ भी शरीर से अलग पड़ा मिला. परिवार की ओर से किशोरी की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी. परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वह अक्सर कुछ दिनों के लिए बिना बताए घर से बाहर चली जाती थी और बाद में लौट आती थी.
जांच में सामने आया कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे. वे एक टेंपो के अंदर साथ बैठे थे, जहां उन्होंने शराब पी. इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया.

50 से ज्यादा CCTV खंगाले, ऐसे पकड़े गए आरोपी

मामले में कोई चश्मदीद गवाह नहीं था. पुलिस टीमों ने इलाके और आसपास के रास्तों के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. अंधेरे की वजह से एक संदिग्ध टेंपो का नंबर साफ नहीं दिख रहा था, लेकिन पुलिस ने कई कैमरों की मदद से उसके रूट को ट्रैक किया.
15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद टेंपो को स्वरूप नगर के खड्डा कॉलोनी से ढूंढ निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने मुख्य बालिग आरोपी खड्डा कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ सुदामा उर्फ चुचू और 16-17 साल के तीन नाबालिगों को पकड़ लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो चाकू, आरोपियों के कपड़े और टेंपो बरामद कर लिए हैं. बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ