दिल्ली के एयरफोर्स स्टेशन से ड्यूटी छोड़कर भागा सुरक्षाकर्मी, गोलियों से भरी मैगजीन भी ले गया साथ

दिल्ली के आया नगर स्थित एयरफोर्स स्टेशन में तैनात 46 वर्षीय DSC कर्मी कथित तौर पर 20 गोलियों से भरी मैगजीन लेकर ड्यूटी स्थल से चला गया. पुलिस के मुताबिक, वह शराब पीने के बाद जल्दी निकल गया था.

दिल्ली के एयरफोर्स स्टेशन से ड्यूटी छोड़कर भागा सुरक्षाकर्मी, गोलियों से भरी मैगजीन भी ले गया साथ

दिल्ली के आया नगर स्थित वायुसेना स्टेशन में तैनात DSC कर्मी के ड्यूटी स्थल छोड़ने के मामले की पुलिस ने जानकारी दी. (Image- AI Generated)

मंगलवार शाम को दक्षिण दिल्ली के आया नगर में मौजूद एयरफोर्स स्टेशन में तैनात रक्षा सुरक्षा कोर (DSC) का एक सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर चल गया. उसके पास 20 गोलियों से भरी एक मैगजीन थी. इस घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को सूचना दी गई. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

शाम 7.50 बजे निकला ड्यूटी से

दक्षिण दिल्ली के पुलिस डिप्टी कमिश्नर अनंत  इत्तल ने जानकारी दी कि यह घटना मंगलवार की है. एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात कांस्टेबल शाम तकरीबन 7.50 बजे अपने ड्यूटी से चला गया था. उसके पास उस समय गोलियों से भरी मैगजीन थी. पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल रात करीब 9.15 बजे वापस एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा. इसके बाद उसने गोलियों से भारी हुई मैगजीन अपनी ड्यूटी की जगह पर जमा करा दी.

विज्ञापन

शराब पीने के बाद चला गया ड्यूटी से

पुलिस ने कांस्टेबल से पूछताछ की और उससे ड्यूटी की जगह छोड़ने की वजह पता लगाने की कोशिश की. जांच में सामने आया कि उसने शराब पी थी, जिसके बाद वह तय समय से पहले ही ड्यूटी से चला गया था. पुलिस ने बताया कि इस मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी है और कांस्टेबल पर कार्रवाई की जा रही है.   

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ