मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बड़ा ऐलान किया. (Photo: ANI)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार, 17 सितंबर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बड़ा ऐलान किया. मानवता के नाते सीएम रेखा गुप्ता ने अपना दिल, आंत, अग्न्याशय, लिवर, किडनी, फेफड़े, हड्डी, हार्ट वाल्व, त्वचा, कार्टिलेज-लिगामेंट-टेंडन, कॉर्निया, रक्त वाहिकाएं, एमनियन और हाथ दान करने का संकल्प लिया. आपको बता दें कि आज पीएम मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर देश-दुनिया के दिग्गज नेताओं ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी.
विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta pledged her Heart, Intestine, Pancreas, Liver, Kidney, Lung, Bone, Heart Valve, Skin, Cartilage/Ligament/ Tendon, Cornea, Blood Vessels, Amnion, Hand, on the occasion of PM Narendra Modi's birthday.
अंगदान के संकल्प से ठीक पहले सीएम रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित एक विशाल शिविर में रक्तदान किया. केंद्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों के साथ शिविर में रक्तदान किया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए गुप्ता ने कहा कि मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस शिविर से 2,500 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य है.
मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. इसके बाद 2014 में प्रधानमंत्री बने. उनके सात अक्टूबर को निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे. मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि उनकी सरकार एक आधिकारिक अंग-दान मंच शुरू करेगी. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मैं खुद इस मंच के जरिए अंगदाता के रूप में पंजीकरण कराऊंगी.’
विज्ञापन
1.25 लाख दीये जलाने की भी योजना
दिल्ली सरकार ने मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है. इससे पहले गुप्ता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में शालीमार बाग ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि श्रमिक केंद्र में मुफ्त पंजीकरण करा सकते हैं और दिल्ली और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने जीटी करनाल रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में यज्ञ में भी भाग लिया. दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद मांगने के उद्देश्य से ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत कर्तव्य पथ पर 1.25 लाख दीये जलाने की भी योजना बनाई है.