हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मंडे को किसानों का मार्च, दिल्ली-नोएडा आना मुश्किल, स्कूल हुए ऑनलाइन; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Noida Police Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। किसान कल दिल्ली में जुट सकते हैं। विस्तार से एजवाइजरी के बारे में आपको बता रहे हैं।

विज्ञापन

Delhi NCR Farmer Protest: किसानों ने 2 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिसको देखते हुए नोएडा पुलिस की ओर से एजवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए हैं। किसानों ने अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर तक पुलिस बैरियर लगाकर वाहनों की जांच करेगी। यातायात दबाव को लेकर पुलिस को छूट दी गई है कि वह अपनी जरूरत के हिसाब से रूट डायवर्ट कर सकती है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे असुविधाओं से बचने के लिए मेट्रो का प्रयोग करें। कई स्कूलों की क्लास ऑनलाइन कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें:‘नागिन’ डांस के लिए दूल्हे के दोस्तों ने पी शराब, जश्न से पहले ही 40 बाराती गिरफ्तार; जानें मामला

अपने निजी वाहन घर से न निकालें। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों की एंट्री पर बैन लगाया गया है। सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी सभी तरह के मालवाहक वाहनों पर रोक रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें, ताकि उनको असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

ये रूट किए डायवर्ट

चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर-नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर-14A फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से गुजारा जाएगा। संदीप पेपर मिल चौक और झुंडपुरा चौक से भी वाहन चालक गुजर सकेंगे। DND बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 होकर एलिवेटेड रोड से गुजर सकेंगे। कालिंदी बॉर्डर दिल्ली से आने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 होकर जा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चरखा गोल चक्कर से कालिंदी कुंज होकर निकल सकेंगे।

यह भी पढ़ें:‘देश को अब AI के साथ HI की भी जरूरत…’, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर छिड़ी बहस

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की जाने वाले वाहन हाजीपुर अंडरपास से कालिंदी कुंज की ओर जा सकेंगे। वहीं, सेक्टर-51 और सेक्टर-60 से मॉडल टाउन होकर भी वाहन गुजर सकेंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की ओर जेवर टोल से खुर्जा और जहांगीरपुर के रास्ते भी आ सकेंगे। पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा के बजाय दादरी, डासना होकर जा सकेगा। आपात कालीन वाहन भी इन्ही रास्तों का प्रयोग करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola