Nitin Nabin National President BJP: नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. आज दिल्ली में BJP हेडक्वार्टर में आयोजित कार्यक्रम में उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया गया और औपचारिक रूप से उन्हें पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ और जेपी नड्डा सिंह समेत BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य BJP अध्यक्ष और संगठन मंत्री भी मौजूद रहे. वहीं गृह मंत्रालय की ओर से नितिन नबीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा मिल गई है.
नितिन नबीन को जेपी नड्डा ने दी बधाई
बता दें कि मंच से नाम का औपचारिक ऐलान करते नितिन नबीन को मंच पर ही निर्वाचन पत्र सौंपा गया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्पमाला पहनाकर नितिन नवीन का स्वागत किया. गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया. जेपी नड्डा ने भी पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी और कहा कि ऐतिहासिक अवसर है आज कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन पदभार संभाल रहे हैं. BJP के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं.
लाइव देखें: भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व। https://t.co/Oet02DapT3
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
नितिन नबीन ने मंदिर-गुरुद्वारा में टेका माथा
बता दें कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का पदभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने सुबह मंदिरों और गुरुद्वारे में माथा टेका और पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया. नितिन नबीन ने सबसे पहले सुबह 8 बजे दिल्ली में झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए और इसके बाद वाल्मीकि मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया. मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के बाद कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में माथा टेका, फिर वहां से बंगला साहिब गुरुद्वारे में जाकर अरदास की.
#WATCH | Delhi: BJP National Working President Nitin Nabin offers prayers at the Gurudwara Bangla Sahib in Delhi
— ANI (@ANI) January 20, 2026
He is set to take charge as the BJP national president today pic.twitter.com/npar7cwZq2
नितिन के समर्थन में आए 37 नामांकन पत्र
निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण ने बताया कि नितिन नबीन को पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और बीते दिन उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था. जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह उनके प्रस्तावक बने, वहीं किसी और का नामांकन नहीं आने पर शाम को उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया. नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए 37 नामांकन पत्र दाखिल हुए. 45 साल के नबीन BJP के 12वें और पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे. वहीं उनका कार्यकाल 3 साल के लिए होगा.
#WATCH | Delhi: BJP National Working President Nitin Nabin offers prayers at the Hanuman Mandir located in the Connaught Place area
— ANI (@ANI) January 20, 2026
He is set to take charge as the BJP national president today pic.twitter.com/QbyN6gzVF7
सबसे कम उम्र के अध्यक्ष है नितिन नबीन
बता दें कि नितिन नबीन BJP के इतिहास के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं, वहीं पार्टी में उनसे ज्यादा उम्र के कई बड़े मंत्री और सदस्य हैं, जिन्हें पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं कि नितिन नबीन को उनकी उम्र के हिसाब से जज न किया जाए, बल्कि उनके साथ डील करते समय पद और पद के प्रोटोकॉल का पालन जरूर करना होगा.










