भगदड़ के अगले दिन भी स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, 18 लोगों की मौत के बाद कैसे हैं हालात?

New Delhi Railway Station Stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद भी बड़ी संख्या में भीड़ स्टेशन है और ट्रेन पकड़ने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं।

NDLS

New Delhi Railway Station Stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद 18 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। रेलवे का कहना है कि एक शख्स के सीढ़ी पर गिरने के बाद यह दुर्घटना हुई लेकिन सवाल ये है कि घटना के अगले दिन स्टेशन के हालात कैसे हैं? एक रिपोर्ट की मानें तो स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही से अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है। स्टेशन पर अभी भी भारी भीड़ पहुंचने का सिलसिला जारी है, भीड़ को कंट्रोल में नहीं कही जा सकती।

विज्ञापन

भगदड़ के बाद भी ये हालत

भारी सामान लेकर कई यात्री बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर 16 पर पहुंचे। यहां से कुछ दूरी पर ही भगदड़ हुई थी। स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में एक शख्स एक बुजुर्ग महिला को आपातकालीन खिड़की के जरिए ट्रेन में धकेलता दिखा। वह ऐसा इसलिए कर रहा था क्योंकि ट्रेन के गेट से चढ़ना मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन

स्टेशन पर भीड़,  RPF के जवाब कहां? 

वहीं जैसी ही यह ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो ट्रेन पकड़ने के लिए लोग दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि इनमें अधिकतर वे लोग हैं, जिनके पास आरक्षित टिकट है ही नहीं। ऐसे लोग धक्का-मुक्की कर किसी तरह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरान प्लेटफॉर्म पर एक भी RPF या किसी एजेंसी का जवान दिखाई ही नहीं दिया, जो भीड़ को कंट्रोल करने या सुरक्षा के लिए तैनात किया गया हो।


इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट्स के अनुसार, काफी देर बाद एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचा और सीटी बजाते हुए एक बार एक ही यात्री को ट्रेन में चढ़ने का इशारा करता हुआ आगे बढ़ गया। कुल मिलाकर स्टेशन की हालत वैसी तो बिलकुल नहीं थी, जैसा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया था कि स्थिति अब नियंत्रण है।

विज्ञापन

कितने लोगों की मौत?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों में नौ महिलाएं थीं, जबकि चार पुरुष और पांच बच्चे ही शामिल थे। इस घटना में कम से कम दस लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मृतकों में सबसे उम्रदराज 79 साल का था, जबकि सबसे छोटी सात साल की बच्ची थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ