New Delhi Railway Station पर मची भगदड़ के डरावने वीडियो, बिखरे दिखे जूते-चप्पल

New Delhi Railway Station Stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो दुर्घटना के पहले के तो कुछ बाद के हैं।

New Delhi Stampede
विज्ञापन

New Delhi Railway Station Stampede  : नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों के मौत की खबर है। रात में अचानक भीड़ बेकाबू हुई और फिर भगदड़ मची। भीड़ के नीचे दबकर कई लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस और रेलवे की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचना शुरू किया। दिल्ली फायर विभाग की टीमें रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। कुछ ही देर बाद पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें भीड़ देखकर ही घटना की भयावहता का अंदाजा लगया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर इस भगदड़ से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। कुछ वीडियो भगदड़ के पहले के हैं तो कुछ भगदड़ के बाद के! पहले के वीडियो में जहां प्लेटफॉर्म पर सिर्फ लोगों के सिर दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में प्लेटफॉर्म, सीढ़ियों पर लोगों के चप्पल, जूते, कपड़े बिखरे हुए हैं।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

भगदड़ से पहले का वीडियो

विज्ञापन

भगदड़ के बाद का डरावना दृश्य

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ