New Delhi: राज्यसभा में हंगामा कर बुरे फंसे 12 सांसद, धनखड़ ने संसदीय समिति से कहा- विशेषाधिकार हनन की जांच करें
Edited By Bhola Sharma

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। (फाइल फोटो)
Edited By Bhola Sharma

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। (फाइल फोटो)
New Delhi: बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में हंगामा-नारेबाजी करने के आरोप में विपक्षी दलों के 12 सांसद बुरे फंसे हैं। इसमें कांग्रेस के 9 और आप के तीन सांसद शामिल हैं।
सभापति जगदीप धनखड़ ने संसदीय समिति से सदन के वेल में बार-बार घुसने, नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने के कथित विशेषाधिकार हनन की जांच करने को कहा है।
राज्यसभा के बुलेटिन के मुताबिक, कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल, नारनभाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, एल हनुमंथैया, फूलो देवी नेताम, जेबी माथेर हिशम, रंजीत रंजन और आप के सदस्य संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और संदीप कुमार पाठक के खिलाफ जांच होनी है।
दरअसल, हिंडनबर्ग-अडानी मामले को लेकर विपक्षी दल के सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा किया था। विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री मोदी और सरकार से संयुक्त संसदीय कमेटी यानी जेपीसी की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर बार-बार संसदीय कार्यवाही बाधित हुई। सदन को भी स्थगित करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: PM Modi: तुर्की-सीरिया से लौटी रेस्क्यू टीम से प्रधानमंत्री मोदी ने की बात, बोले- आप सभी पर देश को गर्व
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: