Nagaland Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले- देश में कांग्रेस हाशिये पर, कहीं भी नहीं मिल रही सफलता 

Nagaland, Mon, Pawan Kheda, Rahul Gandhi, Congress, BJP

केंद्रीय मंत्री अमित शाह

Nagaland Election 2023: नागालैंड चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को मॉन पहुंचे। यहां उन्होंने कंग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के वायरल वीडियो पर पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रवक्ता ने पीएम मोदी के लिए जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया है, वह बात कांग्रेस के प्रवक्ता की नहीं बल्कि वह कांग्रेस के नेताओं के स्वभाव के अनुकूल है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित किया 

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नॉर्थ ईस्ट के साथ-साथ देश में भी हाशिये पर चली गई है। ये सब राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ है। कांग्रेस को पूरे देश में कहीं भी सफलता नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

लगातार नीचे गिर रहा कांग्रेस नेताओं का स्तर

आगे केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जब से कांग्रेस के नेता बने, तब से कांग्रेस नेताओं का स्तर नीचे जा रहा है। जिस प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों की जिंदगी में बदलाव लाया है। उन के लिए कांग्रेस प्रवक्ता जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं मैं उसकी घोर निंदा करता।

विज्ञापन

विज्ञापन

 बीजेपी ने महिला को सांसद बनाने का काम किया 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागा समुदाय में महिलाओं का सम्मान होता है। बीजेपी ने फांगनोन कोन्याक को नागालैंड की सबसे पहली महिला सांसद बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नगालैंड में विधानसभा चुनाव के बाद एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन की सरकार बनेगी। हमारा उद्देश्य शांति वार्ता को सफल बनाना और नगा राजनीतिक समस्या का तेजी से समाधान करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ