New Delhi: एक विमान यात्री के फोन पर एक धमकी भरा ऑडियो आया है। जिसमें खालिस्तानी समर्थकों द्वारा दिल्ली के प्रगति मैदान पर कब्जा कर लेने की बात की जा रही है। और यह भी कहा गया कि भारत के झंडे को नीचे गिराकर वहां खालिस्तानी झंडा लगाएंगे।
यात्री का कहना है कि खालिस्तानी समर्थक पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कर रहे थे। उन्होंने अमृतपाल सिंह का भी जिक्र किया।
आईजीआई थाने में केस दर्ज
इसके बाद से दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस अलर्ट हो गई है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट थाने में आईपीसी की धारा 153, 153ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1639614771283603460?s=20
18 मार्च से फरार चल रहा अमृतपाल, आखिरी लोकेशन हरियाणा थी
पंजाब के अजनाला केस में वांछित खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। उसकी आखिरी लोकेशन हरियाणा में मिली थी। इस बीच एजेंसियों का कहना है कि अमृतपाल दिल्ली में छिप सकता है। उसकी तलाश में पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर छापेमारी भी की है।
कैसे चर्चा में आया अमृतपाल?
अमृतपाल सिंह पिछले महीने तब लाइमलाइट में आया था जब उसके छह सहयोगियों के खिलाफ एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अजनाला थाने में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खालिस्तान नेता के सहयोगियों ने शिकायतकर्ता का अपहरण किया था और उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने बाद में अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान को गिरफ्तार कर लिया।
तूफान की गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल ने पुलिस को उसके खिलाफ मामला वापस लेने की चेतावनी जारी की। जल्द ही, उसके सैकड़ों समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया और धारदार हथियारों से लैस होकर पुलिस परिसर पर धावा बोल दिया। बाद में पकड़े गए लवप्रीत तूफान को छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें: Mississippi: 50 मील की स्पीड से आया घातक बवंडर, रिहायशी इलाके तबाह, 23 की मौत और चार लापता
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
45 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
9 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
12 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
12 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
14 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
14 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
15 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
15 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines