दिल्ली विधानसभा में मीट की दुकानों पर हंगामा, मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- 'अधिकारियों को कार्रवाई को लेकर निर्देश'

दिल्ली में नवरात्रि से पहले मीट की दुकानों को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी विधायकों के इस मामले में सवाल उठाने के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि अधिकारियों को इसको लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Delhi meat shop controversy

Delhi meat shop controversy

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा बजट सत्र में मीट की दुकानों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रवि नेगी प्रश्नकाल के दौरान मीट की दुकानों का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में जहां कहीं भी अतिक्रमण है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विधायकों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की लिस्ट बनाएं। इसके बाद जब भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हो, वे खुद इसमें शामिल हो। मंत्री ने कहा कि दिल्ली में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शकूर बस्ती से बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने कहा कि फुटपाथ और दुकानों पर खुले में मीट बिक रहा है। उन्होंने मंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि पटरियों में मीट बेच रही दुकानों को बंद कराया जाए। इस पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों को इसको लेकर निर्देश है। कोई भी गैरकानूनी तरीके से कहीं पर भी बैठा है तो उसे हटाया जाए।

विज्ञापन

बीजेपी विधायक ने क्या कहा?

बता दें बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी ने विधानसभा परिसर में बयान देते हुए कहा कि हिंदुओं की नवरात्रि में विशेष आस्था होती है। लोग मेरे पास आकर कहते हैं कि नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद रहें। मैं चुना हुआ प्रतिनिधि हूं। हम चाहेंगे कि मीट की दुकानें बंद रखी जाएं। इसे पूरी दिल्ली में लागू करने की मांग है। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में लागू हो ना हो लेकिन मेरी विधानसभा पटपड़गंज में इसको लागू करना मेरी जवाबदेही है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि मुझे यहां के लोगों ने चुनकर भेजा है। मेरे लोग इसको लेकर मेरे पास शिकायतें लेकर आ रहे हैं। मैं मांस की दुकानें जरूर बंद कराऊंगा। नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद रखी जाएं तो अच्छा है। बता दें कि बीजेपी विधायक ने पहले भी नवरात्रि पर मीट की दुकानें बंद कराई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ