Vimal Kaushik
Read More
---विज्ञापन---
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार थाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है, जिसकी पुलिस से बचने की तरकीब सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा। दरअसल, पुलिस की गिरफ्त में ये बदमाश पैंट में ही पॉटी (शौच) कर देता था। पुलिस अधिकारी उसकी इस हरकत से काफी परेशान थे, जिसके बाद पुलिस टीम ने बदमाश को काबू करने की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार बदमाश की इस गंदी हरकत का मकसद था खुद को इतना गंदा और बदबूदार बना लेना कि पुलिस वाले खुद ही नाक बंद करके पीछे हट जाए, जिसका फायदा उठाकर वह फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक इतना शातिर था कि उसने ये तरीका कई बार कोर्ट में भी आजमाया था।
पुलिस के अनुसार दीपक नाम के इस बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि ये एक बहुत बड़ा चाकू बाज भी है। छानबीन में सामने आया कि इसने सदर बाजार के इलाके में चाकूबाजी की कई वारदात को अंजाम दिया था। यहां तक कि दीपक का ‘चाकू प्रेम’ इतना गहरा है कि ये चाकू रखना अपने लिए ‘लकी चार्म’ मानता है।
पुलिस के अनुसार दीपक पर आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जैसे ही कोई पुलिसवाला उसे पकड़ता वह वैसे ही अपनी पेंट में पॉटी कर देता। लेकिन इस बार पुलिस पहले से ही तैयार थी लिहाजा पुलिस वाले पहले से ही मास्क और हाथों में ग्लव्स पहनकर पहुंचे। इस बार भी बदमाश ने अपनी चाल अजमाई लेकिन पुलिस ने उसे पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: Pamban Bridge: 6000 फीट लंबा, वर्टिकल लिफ्ट, किसी चमत्कार से कम नहीं तमिलनाडु का पंबन पुल, जानें कब होगा उद्घाटन
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।