दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां

Massive Fire Breaks Out in Factory in Bawana:  दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया है कि फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Massive fire in factory in Bawana, Delhi News, Delhi Factory Fire, Delhi Latest News
विज्ञापन

Massive Fire Breaks Out in Factory in Bawana: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार यानी आज एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अग्निकांड की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। हालांकि अभी तक हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं हैं।

Advertisment

लोगों ने देखा धुआं तो मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित बवाना एक औद्योगिक क्षेत्र है। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि हादसा सुबह 10.30 बजे के बाद हुआ। कुछ लोगों ने फैक्ट्री से धुआं निकलते हुए देखा। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड विभाग को बुलाया। बताया गया है कि भीषण आग को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी गिरफ्त में ले लिया। हालांकि अभी हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने से फैक्ट्री में काफी बड़ा नुकसान हुआ है।

आजादपुर मंडी में लगी थी आग

बता दें कि पिछले महीने 29 सितंबर को दिल्ली की आजादपुर मंडी में भी भीषण आग लगी थी। आग लगने के बाद पूरे मंडी परिसर में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों को बुलाया गया था। इन गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। हालांकि आग से कई दुकानें जलकर राख हो गई थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ