---विज्ञापन---

‘महिला मुझसे बोली 1000-1000 के दो सूट लाऊंगी और 100 रुपये के गोलगप्पे खाऊंगी’, News24 से ऐसा क्यों बोले सौरभ भारद्वाज?

Manthan 2025: नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में हो रहे मंथन 2025 कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं आम आदमी पार्टी से बेहद खुश हैं।

---विज्ञापन---

Manthan 2025: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज से जब ये पूछा गया कि क्या दिल्ली सरकार का बजट अब सरप्लस में नहीं है? इस पर उनका जवाब था कि नहीं ऐसा नहीं है, आज भी दिल्ली का बजट सरप्लस में है जबकि बीजेपी की सरकार जिस राज्य में है वहां वह करोड़ों रुपये के घाटे में है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में जब पहली बार आप की सरकार बनीं थी तो सरकार का बजट 30 हजार करोड़ था और इस साल सरकार का बजट 77 हजार करोड़ है। सरकार को मुनाफा हो रहा है तभी तो बजट भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाएं आम आदमी पार्टी से बेहद खुश हैं। महिलाओं ने तो 2025 में दिल्ली में फिर आप की सरकार आने के बाद मिलने वाले 2000 रुपये पेंशन की प्लानिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला ने उन्हें बताया कि जो पेंशन उन्हें मिलेगा उसमें वह चांदनी चौक से 1000-1000 के दो सूट लाएंगी। इसके अलावा 100 रूपये के गोलगप्पे खाएंगी।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 22, 2025 08:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola