Lady Don Kajal Khatri Arrest: दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 हजार की इनामी लेडी डॉन काजल खत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो कपिल मान गैंग को ऑपरेट कर रही थी। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। कपिल मान जेल में है। ये लेडी डॉन खुद को उसकी पत्नी होने का दावा भी करती है। इसी साल जनवरी में नोएडा इलाके में सूरज मान की हत्या हुई थी। दिनदहाड़े वारदात की साजिश काजल खत्री ने ही रची थी। पुलिस ने काजल को वॉन्टेड घोषित किया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इनपुट मिलने पर काजल खत्री को रोहिणी जिले से दबोचा है। बता दें कि काजल खत्री अपने आपको कपिल मान की पत्नी भी बताती है।
यह भी पढ़ें:‘महिला डॉक्टर से नहीं हुआ गैंगरेप, लेकिन…’, CBI ने कोलकाता कांड को लेकर विशेष कोर्ट में किए ये दावे
कपिल मान गैंग और परवेश मान गैंग के बीच लंबे समय से गैंगवार चल रही है। इस गैंगवार मे अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं। 19 जनवरी 2024 एयर इंडिया में क्रू मेंबर कार्यरत सूरज मान सेक्टर-104 की एक जिम से लौट रहे थे। जैसे ही वे अपनी कार में बैठे, कुछ बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया था। इसके बाद ताबड़तोड़ फायर कर आरोपियों ने सूरज को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात में कपिल मान उर्फ कल्लू गैंग का हाथ होने की बात पुलिस ने कही थी। सूरज प्रवेश मान का भाई था। प्रवेश मान इस समय दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है।
पुलिस ने दबोचे थे दो शूटर
पुलिस ने दो शूटर दबोचे थे। जिसके बाद पता लगा कि साजिश काजल ने रची है। पुलिस ने कई जगह रेड की, लेकिन काजल का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उसकी संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी की थी। मामले में काजल को नामजद किया गया था। बताया जाता है कि काजल और कपिल मान की मुलाकात 4 साल पहले दिल्ली के फाइव स्टार होटल में हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। काजल कपिल के जेल जाने के बाद इस गैंग को ऑपरेट कर रही थी। गैंग से जुड़े गुर्गों को इंस्टाग्राम पर निर्देश देती थी। पुलिस को कई मामलों में उससे पूछताछ करनी है।
यह भी पढ़ें:सिपाही ने मिर्च न देने पर खोया आपा, साथियों को गोलियों से भूना, दो की मौत…कहां हुआ विवाद?
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
13 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
23 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines