दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सायरा, शरीफ और सलमा नाम की तीन महिलाओं को दिल्ली के ख्याला इलाके से हिरासत में लिया है. सायरा ही इस पूरे विवाद की मुख्य जड़ बताई जा रही है जिसके ऊपर गुब्बारे के पानी के छींटे पड़े थे और उसने ही अपने परिवार को बुलाकर खूनी संघर्ष शुरू करवाया था. वारदात के बाद से ही ये महिलाएं छुपती फिर रही थीं लेकिन दिल्ली पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें दबोच लिया. अब इन सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा सके.
आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
होली के दिन हुई इस निर्मम हत्या के बाद प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. रविवार को नगर निगम और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी उमरदीन के घर के अवैध हिस्से को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेजे कॉलोनी स्थित इस मकान के उस हिस्से को गिराया गया जिसे अधिकारियों ने अवैध निर्माण घोषित किया था. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि कानून का राज स्थापित करने और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के लिए यह कदम उठाना बेहद जरूरी था.
यह भी पढ़ें: यात्री ने प्लेन के अंदर जलाई ‘बीड़ी’, टॉयलेट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप
गुब्बारे के छींटों ने ली युवक की जान
यह पूरी दर्दनाक घटना 4 मार्च को होली के दिन शुरू हुई थी जब एक छोटी सी बात ने हिंसक रूप ले लिया. जेजे कॉलोनी में एक बच्ची द्वारा फेंका गया पानी से भरा गुब्बारा सायरा नाम की महिला के कपड़ों पर गिर गया था. इसी मामूली बात पर दोनों पड़ोसी परिवारों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई जो देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गई. इस झगड़े के दौरान 26 साल के तरुण कुमार पर बेरहमी से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव बना हुआ है.
पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा के इंतजाम
पुलिस ने इस मामले में अब तक कई आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में उमरदीन, जुम्मादीन, कमरुद्दीन, मुस्ताक, मुजफ्फर, ताहिर और इमरान उर्फ बंटी शामिल हैं. इसके साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. इलाके में दोबारा हिंसा न भड़के इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि नियमों के खिलाफ किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नही जाएगा. प्रशासन की इस सख्ती से स्थानीय लोगों में न्याय की उम्मीद जगी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.