दिल्ली में वोट काटने के मुद्दे पर चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मिलेंगे केजरीवाल, BJP पर लगाए आरोप

Former CM Arvind Kejriwal Will Meet Chief Election Commissioner Today: दिल्ली में आप पार्टी बीजेपी पर वोट कटवाने का आरोप लगा रही है। इसी के संबंध में पूर्व सीएम केजरीवाल चीफ इलेक्शन कमिश्नर से आज मिलेंगे।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal (File Photo)

विज्ञापन

आप पार्टी पिछले कई दिनों से वोट कटवाने का आरोप बीजेपी पर लगा रही है। इसीलिए अरविंद केजरीवाल चीफ इलेक्शन कमिश्नर से आज मिलेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दल एक दूसरे पर जमकर शब्दों के बाण चलाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी दिल्ली में वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास कर रही है और काफी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट कटे गए केजरीवाल वालों ने दावा किया था।

बीजेपी ने शाहदरा में 11,018 वोटर्स के नाम हटाने के लिए एक एप्लीकेशन दायर किया है, लेकिन जब 500 नामों पर उस आवेदन को क्रॉस चेक किया, तो 75 % लोग अभी भी वहां थे, लेकिन उनके नाम इलेक्टरल लिस्ट से हटाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

6 जनवरी तक वोटर लिस्ट होनी है फाइनल

ऐसे में आज अरविंद केजरीवाल और उनके साथ आप पार्टी का प्रतिनिधिमंडल इलेक्शन कमिशन में अपनी शिकायत दर्ज कराने जाएगा। केजरीवाल ने अपने आरोप में साफ तौर पर कहा था कि बीजेपी उन जगह पर मतदाता लिस्ट में फेरबदल की कोशिश कर रही है, जहां पिछली बार जीत का मर्ज बहुत कम था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 6 जनवरी तक वोटर लिस्ट को फाइनल करना है और चुनाव आयोग को ऐसे में आयोग की तरफ से हर चुनाव में ये प्रोसेस होता है की घर घर जाकर ये जांच करना को आखिर मतदाता अब उस स्थान पर रहता या नहीं, ऐसे में चुनाव आयोग को इस प्रक्रिया में कई बार राजनीतिक दलों की तरफ से भी शिकायत के जरिए आयोग को सूचित करने को रूपरेखा होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ