अमित पांडे, नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार जल्द ही दिल्ली के नजफ़गढ़ से हरियाणा के झज्जर में बाढ़सा गांव स्थित एम्स तक दिल्ली परिवहन निगम की बसें चलाएगीl आज इसकी घोषणा दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने नजफ़गढ़ से सटे हरियाणा के बाढ़सा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की।
रोजाना हजारों लोगो को फायदा होगा
केजरीवाल सरकार के इस फ़ैसले से रोज़ाना हज़ारों लोगो को फ़ायदा पहुंचने की उम्मीद है। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पूरी दिल्ली में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आज दिल्ली में महिलायें बसों में मुफ्त में सफर कर रहीं, मोहल्ला क्लिनिक में मुफ़्त में इलाज़ हो रहा, लोगों के बिजली के बिल जीरो आ रहे। यह सब केवल अरविंद केजरीवाल जी के दूरदर्शी नीतियों की वजह से संभव हो पाया है। यदि हरियाणा की जानता मौक़ा दे तो यहां भी यह सब संभव है।”
सर्वे कर लिए गये हैं
जनसभा के दौरान ग्रामवासियों ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ज्ञापन सौंपा जिसमे डीटीसी की बसों को दौराला बॉर्डर से एम्स बाढ़सा गांव तक चलाने की प्रार्थना की गई थी। इस पर बोलते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ग्रामवासियों से कहा है कि इस रूट पर बस चलाने के लिए सर्वे कर लिए गये हैं और जल्द ही दिल्ली सरकार डीटीसी बसों की सेवा को एम्स बाढ़सा तक विस्तारित करेगी जिससे कि लोगों को अस्पताल जाने में कोई कठिनाई ना होl
बस सेवा के संभावित स्टॉप्स
नज़फ़गढ़ टर्मिनल
प्रेम नर्सरी
मित्राऊँ गाँव
सुरहेड़ा क्रासिंग
रावता क्रासिंग
समसपुर खालसा
उजवा
मालिकपुर जार क्रासिंग
रावता
दौराला बॉर्डर
माकरौला गाँव
माकरौला फैक्ट्री
कालियावास मोड़
कालियावास गाँव
इकबालपुर गाँव
एम्स बाढ़सा
जनवरी 2023 में बसें चलने लगेंगी
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नज़फ़गढ़ के पास ही हरियाणा का बाढ़सा गांव स्थित है l यहां से कई लोग रोजरना जॉब व अन्य कार्यों के लिए दिल्ली आते जाते हैं लेकिन हरियाणा की तरफ़ इस पूरे इलाक़े में बसों कि कोई सुविधा मौजूद नहीं होने के कारण स्थानीय लोगो को रोज़ाना आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैl जब यह बात दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के संज्ञान में आई तो उन्होंने तवरित कार्यवाही करते हुए इस रूट का सर्वे कराया और उम्मीद है कि जनवरी 2023 में इस रूट पर दिल्ली परिवहन निगम की बसें चलने लगेंगी।
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
8 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
14 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
15 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
23 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines