Kaivalyadham in Delhi Rohini Sector 26: दिल्ली में एक ऐसा श्मशान घाट बन रहा है जो तीन धर्मों के लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। दरअसल, दिल्ली नगर निगम (MCD) रोहिणी सेक्टर 26 में अनोखा प्रोजेक्ट तैयार कर रही है। जिसमें तीन समुदायों के लोगों के शवों के दाह संस्कार और दफन करने की सुविधा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट में हिंदू समुदाय के लिए श्मशान घाट, मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय के लिए कब्रिस्तान बनाए जा रहे हैं।
इस तरह दी जाएगी तीनों समुदायों को जमीन
ये प्रोजेक्ट 12,250 वर्ग मीटर का होगा। जिसमें से श्मशान घाट और कब्रिस्तान के लिए 3000-3000 वर्ग मीटर और 2000 वर्ग मीटर एरिया क्रिश्चियन समुदाय के लिए सीमेट्री (कब्रिस्तान) बनाने के लिए रखा गया है। हालांकि तीनों परिसरों के बीच में एक बाउंड्री होगी। जिससे ये अलग-अलग होंगे।
ये भी पढ़ें: 300 रुपये के बूट्स में लगेंगी ‘लंदन वाली मैडम’, दिल्ली के इन बाजारों में करिए सस्ती शॉपिंग
15 से 20 किलोमीटर की दूरी करनी पड़ती है तय
दरअसल, रोहिणी सेक्टर 26 में रहने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्हें दाह संस्कार और शवों को दफन करने के लिए 15-20 किलोमीटर दूर निगम के बोध घाट जाना पड़ता है। जिससे काफी असुविधा महसूस होती है। जिस जगह पर ये प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है वहां श्मशान घाट और कब्रिस्तान नहीं है। इस प्रोजेक्ट से तीन विधानसभाओं के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को मई-जून 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। कैवल्यधाम बनाने पर 7.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Indian Railways: कोहरे से लेट 11 ट्रेनों की लिस्ट जारी, दिल्ली से देर से चलेंगी 4 गाड़ियां
मोर्चरी की भी व्यवस्था
कैवल्यधाम में बनाए जा रहे श्मशान घाट में 6 प्लेटफॉर्म होंगे। इसमें से 2 वीआईपी प्लेटफॉर्म होंगे। यहां सीएनजी से शवों का दाह संस्कार होगा। इसी के साथ 5 शवों तक के लिए मोर्चरी की भी व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा ग्रीनरी के लिए भी काफी जगह बचाई गई है। दाह संस्कार के बाद ऑनलाइन स्लिप भी जारी की जाएगी। जिससे डेथ सर्टिफिकेट बनवाए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: संसद के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, BJP सांसद का सिर फूटा, राहुल गांधी ने बताई वजह
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
6 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
14 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
15 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
23 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines