300 रुपये के बूट्स में लगेंगी 'लंदन वाली मैडम', दिल्ली के इन बाजारों में करिए सस्ती शॉपिंग

Winter Shopping: कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने जा रही है। बहुत से लोग नए साल पर बाहर घूमने जाते हैं। इसके लिए अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो आपके लिए आज लेकर आए हैं दिल्ली के सबसे सस्ते बाजार।

Winter Shopping

Winter Shopping

Winter Shopping: दिल्ली-एनसीआर में देशभर से लोगो नौकरी करने के लिए आते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को रोज ऑफिस जाने के लिए अच्छे कपड़े चाहिए होते हैं। ऐसे लोगों के लिए दिल्ली में कई बाजार लगते हैं जहां से सस्ते में ज्यादा कपड़े खरीद सकते हैं। अभी नए सभी लोग नए साल की तैयारी में लगे हैं, अगर आप भी नए साल के जश्न के लिए कुछ अच्छा और स्टाइलिश खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है।

विज्ञापन

दिल्ली में कई सस्ते बाजार हैं, जो सर्दियों की शॉपिंग के लिए बेस्ट माने जाते हैं। अगर आप भी नए साल पर किसी पार्टी में जाने के लिए शॉपिंग करना चाहते हैं तो इन बाजारों से सस्ते में बूट्स और लॉन्ग जैकेट खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

बूट्स के लिए बाजार

दिल्ली में सर्दी के मौसम में बूट्स बहुत से लोग खरीदते हैं। अगर आप भी न्यू इयर की पार्टी के लिए कुछ स्टाइलिश खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए कई बाजार मिल जाएंगे। दिल्ली के लाजपत नगर में सस्ते बूट्स मिल जाते हैं। इन बूट्स की क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है। जिनकी शुरुआती कीमत 300 रुपये से 3000 तक हो सकती है।

विज्ञापन

लॉन्ग जैकेट के लिए बाजार

दिल्ली में लाजपत नगर और सरोजिनी नगर सस्ते बाजार के लिए मशहूर हैं। वैसे तो इन बाजारों में सर्दी के लिए हर हर चीज मिल जाती है, लेकिन अगर आप लॉन्ग जैकेट लेने की सोच रहे हैं तो यह बाजार सबसे अच्छे हैं। यहां पर 500 रुपये से अच्छी क्वालिटी की जैकेट खरीदी जा सकती हैं।

स्टाइलिश विंटर कैप

नए साल से पहले दुनियाभर में क्रिसमस का भी जश्न भी मानाया जाएगा। क्रिसमस की पार्टी में कई जगह पर एक थीम होती है, जिसमें सबको सांता क्लॉस के रंग के कपड़े पहनकर जाना होता है। अगर आप भी इस थीम के लिए ड्रेस खोज रहे हैं तो इस समय दिल्ली के कई बाजारों में बहुत से ऑप्शन मिल जाएंगे। लाजपत नगर, चांदनी चौक और सरोजनी नगर में अच्छी फर वाले कैप आपको 150 रुपये में मिल जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ