दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले के दौरान उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी मैदान पर एक हादसे का शिकार हो गए. दिल्ली और पंजाब के बीच चल रहे इस मैच के दौरान एनगिडी के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. हादसा इतना अचानक था कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ तुरंत घबरा गए. मेडिकल टीम ने शुरुआती जांच के बाद खिलाड़ी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिना देरी किए बड़े अस्पताल शिफ्ट करने की सलाह दी.
जैसे ही इस मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी मिली, बिना देर किए तुरंत एक्शन लिया गया. मैच आयोजकों से संपर्क करने पर पता चला कि खिलाड़ी की हालत को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल ले जाना बेहद जरूरी है. आयोजकों ने तुरंत राजेंद्र नगर स्थित BLK-Max सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से संपर्क किया.
ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी
दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक के भारी दबाव को देखते हुए खिलाड़ी को समय पर अस्पताल पहुंचाना एक बड़ी चुनौती थी. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस फरिश्ता बनकर सामने आई. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने मोर्चा संभालते हुए तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से तालमेल बिठाया और स्टेडियम से अस्पताल तक ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाने का आदेश दिया.
11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल
पुलिस की इस मुस्तैदी का परिणाम यह रहा कि एम्बुलेंस ने दिल्ली के ट्रैफिक को चीरते हुए महज 11 मिनट में अस्पताल की दूरी तय कर ली. आम तौर पर इस रास्ते में काफी समय लगता है, लेकिन पुलिस के बेहतरीन तालमेल की वजह से कीमती समय रहते लुंगी एनगिडी को डॉक्टरों की निगरानी में पहुंचा दिया गया. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और खेल जगत उनकी सलामती की दुआ कर रहा है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
2 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
2 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
4 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
4 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
5 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
7 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
8 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines