दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिनभर गर्मी के बाद शाम को तेज बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया. दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में तेज हवा और ओलों के साथ बारिश हुई. जिसके बाद शहर का पारा गिर गया. मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवा के आसार जताए हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी. वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 1-2°C की वृद्धि हो सकती है. इसके साथ ही धूल भरी आंधी की संभावना को देखते हुए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
---विज्ञापन---
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छिटपुट बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों का मौसम की बात की जाए तो दिल्ली में कुछ अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगभग 1°C की हल्की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---