Delhi NCR Rain : देश के कुछ राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है तो कुछ में लोगों को बादल का इंतजार है। उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को बारिश से राहत मिली। राजधानी और उसके आसपास के जिलों में जमकर बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 1 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कि कहां-कहां बारिश हो सकती है?
दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी पड़ रही थी, जिसमें पंखे और कूलर नाकाफी साबित हो रहे थे। लोग बारिश की आस लगाए बैठे थे और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में जमकर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
कई इलाकों में भरा पानी
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया। सड़कें लबालब हो गईं, जिससे गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई और ट्रैफिक जाम लग गया। करोल बाग, महरौली से बदरपुर रोड और सफदरगंज इन्क्लेव में जलभराव हो गया।
यह भी पढ़ें : केरल के बाद कर्नाटक में भी लैंडस्लाइड की चेतावनी, IMD का रेड अलर्ट, जानें कहां मच सकती है तबाही?
इन इलाकों में हो सकती है बारिश
आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गंगोह, देवबंद, बुलंदशहर के सिकन्दराबाद, खुर्जा, अलीगढ़ के गभाना, जट्टारी, इगलास, हाथरस के सिकंदराराव, कासगंज के गंजडुण्डवारा समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में जमकर बारिश हो सकती है, जबकि हरियाणा के पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सिवानी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, नूंह, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : यूपी विधानसभा कैंपस में भरा पानी तो नगर निगम दफ्तर की छत्त लगी टपकने, सामने आए वीडियो
जानें IMD का लेटेस्ट अलर्ट
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 3-4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में गुरुवार को भी बादल बरसेंगे। कर्नाटक में 1-2 अगस्त को, गोवा में 1-4 अगस्त, गुजरात में 3-4 अगस्त, महाराष्ट्र में 1-4 अगस्त, असम और मेघालय में 4 अगस्त, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 1-3 अगस्त, छत्तीसगढ़ में 1-2 अगस्त, उत्तराखंड में 1-3 अगस्त को जमकर बारिश होगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
46 mins agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
3 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
21 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines