हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LG को लिखी चिट्ठी, रखी यह बड़ी मांग

विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। उपराज्यपाल को लिखे अपने इस पत्र में मंत्री ने दिल्ली में सचिव बदलने की फाइल को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया है।

फाइल मंजूर नहीं होने से काम रुका

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी को एक पेज का पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि, ‘हमने 2 दिनों पहले आपको सेक्रेटरी सचिव को बदलने की फाइल आपको भेजी थी’। आगे मंत्री ने कहा कि फाइल मंजूर नहीं होने से काफी काम रुका हुआ है।

 

दिल्ली सरकार ने सेक्रेटरी सचिव को बदल दिया

पत्र में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली सरकार सेक्रेटरी सचिव को बदल दिया है लेकिन एलजी ऑफिस से अभी इसकी अनुमति नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि प्रशासन में फेरबदल का अधिकारी चुनी हुई सरकार के पास है। ऐसे में सचिव बदलने की फाइल को जल्द-से-जल्द मंजूरी दें।

विज्ञापन

 

 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में क्या ?

जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली सरकार बनाम केंद्र सरकार के केस में निर्णय सुनाते हुए सेवाओं के अधिकार को दिल्ली सरकार के अधीन रखने की बात कही है। अब दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग दिल्ली सरकार कर सकेगी। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि दिल्ली और केंद्र सरकार की शक्तियां अलग-अलग हैं। केंद्र के पास जमीन और कानून व्यवस्था के मामले हैं। वहीं विधानसभा के पास कानून बनाने का अधिकार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola