Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने 32 साल के युवक की हत्या के आरोप में उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या कर दी और उसके शव को द्वारका इलाके के नाले में फेंक दिया था। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे उसके दोस्त शशांक सिंह ने गोली मार दी थी।
आरोपी शशांक एबीए का छात्र है। कहा जा रहा है कि शशांक ने योगेश के सामने शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा था। योगेश के इनकार के बाद शशांक ने उसकी हत्या की।
10 जुलाई को योगेश के पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत
मामले में पुलिस की जांच 10 जुलाई को अंबेडकर नगर पुलिस स्टेशन में उसके पिता की ओर से दर्ज कराई गई योगेश की गुमशुदगी की शिकायत के साथ शुरू हुई। शिकायत में, योगेश के पिता ने आरोप लगाया कि वह नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा।
शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि उन्हें अपने बेटे योगेश को रिहा करने के लिए एक अज्ञात नंबर से 20 लाख रुपये की फिरौती का फोन आया था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा योगेश की बरामदगी के लिए जांच शुरू की गई।
17 जुलाई को आया था फिरौती के लिए फोन
17 जुलाई को पीड़ित के पिता को फिरौती के लिए एक कॉल आई जिसमें योगेश की रिहाई के लिए 15 लाख रुपये की मांग की गई। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस ने पालिका बाजार, कनॉट प्लेस और गुरुग्राम के जीआईपी मॉल पर छापेमारी की. हालांकि, पुलिस टीम को पता चला कि जांच को गुमराह करने के लिए फिरौती के लिए कॉल की गई थी।
दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया हत्या का खुलासा
बाद में दिल्ली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद पता लगाया कि योगेश आखिरी बार अपने दोस्त शशांक सिंह के साथ था, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान शशांक सिंह ने खुलासा किया कि उसकी योगेश से मुलाकात दिल्ली में एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद उनकी एक-दूसरे से मुलाकातें होने लगीं। मृतक योगेश के पास कोई नौकरी नहीं थी और वह जॉब के लिए शशांक से मिलता था।
9 जुलाई को शशांक ने नौकरी के लिए इंटरव्यू के लिए योगेश को सीवी के साथ मूलचंद में बुलाया। इसके बाद दोनों दिल्ली के द्वारका इलाके में गए जहां उन्होंने शराब पी। एकांत जगह पाकर शशांक ने अपनी कार रोकी, पिस्तौल निकाली और योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसके शव को एक सूटकेस में पैक किया और द्वारका के पास एक मुख्य नाले में फेंक दिया। उसने अपनी कार भी साफ की और अपनी पिस्तौल सहित खून से सनी कार की चादरें और अन्य सामान यमुना नदी में फेंक दिया।
पुलिस जांच को गुमराह करने के मकसद से शशांक ने योगेश के परिवार को फिरौती के लिए कॉल करने के लिए एक फर्जी सिम कार्ड भी खरीदा। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि उसने पार्टियों के दौरान लोगों को प्रभावित करने के लिए बिहार के अपने एक दोस्त से पिस्तौल खरीदी थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
2 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
10 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines