नई दिल्ली: कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना के तहत गुरुवार को दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दो दिवंगत कोविड -19 कोरोना योद्धाओं के परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने परिजनों को एक- एक करोड़ रुपये के सम्मान राशि का चेक सौंपा।
मंत्री विकासपुरी और बसईदारापुर गए
मंत्री इमरान हुसैन ने विकासपुरी में कोरोना योद्धा रजनी चौहान और मधु राणा के बसईदारापुर स्थित आवास पर जाकर उनके परिवारों को एक करोड़ की ‘सम्मान राशि’ का चेक सौपा। रजनी चौहान प्रसूति एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र , तिलक नगर में नर्सिंग ऑफिसर थीं, जबकि मधु राणा निगम प्रतिभा विद्यालय, बसईदारापुर, दिल्ली में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।
हर संभव मदद का आश्वासन दिया
मंत्री इमरान हुसैन ने कोरोना योद्धा के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें केजरीवाल सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार हमेशा उन कोरोना योद्धाओं के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
सम्मानजनक जीवन जीने में मदद
मंत्री इमरान हुसैन ने उनके परिवारों से कहा कि दिल्ली सरकार इनके जज़्बे को सलाम करती है। इस अनुग्रह राशि दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती फिर भी अपने भविष्य को बेहतर बनाने और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि रजनी चौहान और मधु राणा ने मानवता की सेवा करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसके लिए पूरे देश को उन पर गर्व है और केजरीवाल सरकार हमेशा उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।
कोरोना योद्धाओं की यह कहानी
रजनी चौहान का जन्म 2 जनवरी 1966 को लखनऊ में हुआ था और तिलक नगर स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में नर्सिंग अधिकारी थीं। अस्पताल में मानवता और रोगियों की सेवा करते हुए लगभग 55 वर्ष की आयु वह स्वयं कोरोना की चपेट में आ गई और इसके चलते उनका निधन हो गया। वहीं, मधु राणा का जन्म 28 अगस्त 1976 को राणा प्रताप बाग, नई दिल्ली में हुआ था। वे एमसीडी स्कूल में अध्यापिका थीं। 27 जून 2020 को कोविड ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद लगभग 44 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
14 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
14 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
19 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
22 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines