Delhi Encounter Case: दिल्ली के ज्योति नगर थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस की नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टॉफ को एक खुफिया जानकारी मिली थी कि 9 मार्च को दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुई अरबाज नाम के शख्स की हत्या के मामले में फरार आरोपी नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के इलाके में कहीं आने वाले है। इस पर नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने अंबेडकर कॉलेज के पास ट्रैप लगाया और जब स्कूटी पर सवार तीन लोगों को आते हुए देखा तो उन्हें रुकने का इशारा किया।
पुलिस से डरकर भागने लगे बदमाश
बदमाशों ने जब पुलिस को देखा तो वे अंबेडकर कॉलेज के पीछे वाली सड़क पर भागने लगे। अपने आपको पकड़ा जाता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इससे मजबूरन पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। इस मुठभेड़ में करीब 24 राउंड फायरिंग हुई। तीनों बदमाशों के पैर, जबकि पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी।
यह भी पढ़ें: DTC Bus में सफर करने वाले ध्यान दें, स्टॉपेज पर बस न रुके तो ड्राइवर के खिलाफ इस नंबर पर करें कंप्लेंट
तीनों बदमाशों की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक, तीनों बदमाशों की पहचान खालिद, तोता और फहद के रूप में हुई है। तीनों 9 मार्च को अरबाज की हत्या के समय सीसीटीवी में नजर आ रहे है। फुटेज में खालिद के हाथ में पिस्टल नजर आ रही है। हत्या के पहले अरबाज को आरोपी के साथ घूमते हुए देखा गया है। अरबाज की हत्या क्यों की गई, इसे लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
छेनू गैंग का सदस्य था अरबाज
बताया जाता है कि मृतक अरबाज पहले छेनू गैंग का सदस्य हुआ करता था। आरोपी खालिद और उसके दो साथी सुहैल चप्पल नाम के शख्स के साथी बताए जा रहे हैं। सोहैल पहले हाशिम बाबा का करीबी माना जाता था ।
यह भी पढ़ें: काला जठेड़ी की शादी से पहले बड़े गैंगवार की साजिश, दिल्ली पुलिस को मिली सफलता
संबंधित खबरें
हाईअलर्ट, धारा 163 लागू, हजारों सैनिक तैनात... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर घर से निकलें
11 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
15 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
17 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
21 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
22 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines