काला जठेड़ी की शादी से पहले बड़े गैंगवार की साजिश, दिल्ली पुलिस को मिली सफलता

kala jatheri Gang Shooters Arrested : गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी से ठीक पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल ने दिल्ली के द्वारका से पांच शूटरों को गिरफ्तार किया। ये लोग बड़े गैंगवार को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।

kala-jatheri

काला जठेड़ी की शादी से पहले पांच शूटर गिरफ्तार।

kala jatheri Gang Shooters Arrested : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल ने द्वारका से काला जठेड़ी गैंग के पांच शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैंडम मिंज की शादी से ठीक से पहले की गई। पुलिस ने शूटरों के पास से एडवांस हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के पास पहले से सूचना थी कि शादी से पहले काला जठेड़ी के इशारे पर शूटर प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों को मारने की प्लानिंग कर रहे थे। इस पर पुलिस की स्पेशल सेल एक्टिव हो गई और उन्होंने दिल्ली के द्वारका से पांच शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शूटरों में से कई आरोपी काला जठेड़ी के काफी करीबी माने जाते हैं। ये पांचों शूटर हरियाणा के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विरोधी गैंग के गैंगस्टरों को मारने वाले थे पांचों शूटर

काला जठेड़ी के साथ मिलकर गिरफ्तार किए गए शूटर राहुल बाबा और प्रवीण दादा शराब के ठेके चलाते थे। इस दौरान उनकी दूसरे गैंग के अजय से लड़ाई हो गई थी। इस पर अजय काला जठेड़ी के विरोधी गैंग में शामिल हो गया और वह हिमांशु भाऊ और नीरज बवाना का करीबी बन गया। इसके बाद विरोधी गैंग के अजय ने राहुल बाबा और उनके ऑफिस पर हमला किया था।

विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ कर रही दिल्ली पुलिस

विज्ञापन

जब राहुल बाबा जेल से निकला तो काला जठेड़ी से संपर्क साधा और अमन की हत्या करने की प्लानिंग की। पांच शूटर अमन पर हमला करने वाले थे, लेकिन उससे पहले पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। काला जठेड़ी ने गैंगवार के लिए दो नए लड़के मोहन और सचिन को अपने गैंग में शामिल किया। पुलिस पांचों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ