'अच्छा हुआ मर गया, लड़की की जिंदगी बची'; शादी से ठीक पहले बेटे की हत्या करने वाले पिता के 3 खुलासे

Delhi Gym Operator Gaurav Murder Case: बेटा सेहरा बांधने की तैयारी में था, ऐन मौके पर पिता ने गोलियां मरवाकर उसकी हत्या करवा दी। इतना ही नहीं, आरोपी पिता ने अपना गुनाह भी कबूल लिया और बेटे को मारने पर कोई पछतावा नहीं होने की बात कही। उसने यह भी बताया कि आखिर क्यों वह अपने ही खून का कातिल बना?

Delhi Gym Operator Gaurav Murder

Delhi Gym Operator Gaurav Murder

Delhi Gym Operator Murder Case Inside Story: अच्छा हुआ मर गया, वरना एक लड़की की जिंदगी बर्बाद कर देता। मुझे बेटे को मारने का कोई पछतावा नहीं है। मुझे उससे बेइज्जती का बदला लेना था। अपनी पत्नी को भी सबक सिखाना चाहता था। मैंने बेटे की शादी रुकवाने के कई प्रयास किए, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो उसकी सुपारी दे दी।

विज्ञापन

3 कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए, जिन्होंने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। उसने खूब बेइज्जती की थी, बेकार इंसान था, मारकर सुकून मिला। यह कहना है उस पिता का, जिसने सेहरा बांधने से ठीक 24 घंटे पहले बेटे को कॉन्टैक्ट किलर्स के हाथों मरवा दिए। उसने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया और कई खुलासे भी किए।

विज्ञापन

डेढ़ लाख में हुई थी गौरव को मारने की डील

दक्षिण दिल्ली के देवली निवासी 54 वर्षीय रंगलाल सिंघल को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी अलग रह रही अपनी पत्नी को भी गौरव का पक्ष लेने के लिए सबक सिखाना चाहता था। हालांकि हत्या किए जाने का कारण एक दिन पहले हुई घटना थी, लेकिन वह पिछले 3-4 महीनों से गौरतव को जान से मारने की प्लानिंग कर रहा था।

विज्ञापन

इस काम के लिए 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए। 75,000 रुपये एडवांस दिए। 1.5 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। वह चाहता था कि उसकी पत्नी जीवनभर कष्ट सहे, क्योंकि वह गौरव की हरकतों में उसका समर्थन करती थी। उसका दर्द और बढ़ाने के लिए गौरव की शादी से अच्छा मौका और कोई नहीं हो सकता था।

विज्ञापन

गौरव पर पहले रॉड, चाकू से हमला किया था

आरोपी रंगलाल ने बताया कि गौरव ने उसे थप्पड़ मारा था और उसकी मां ने इस हरकत के लिए उसका समर्थन किया था। वह गौरव को उसे दूसरों के सामने पीटने, गालियां देने के लिए उकसाती थी। गौरव के दुर्व्यवहार के कारण वह अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट खोता जा रहा था। इसलिए उसे अपने बेटे की हत्या का कोई पछतावा नहीं है।

उसने सरेआम कह दिया था कि अब कुछ ऐसा करुंगा कि सभी याद रखेंगे। बुधवार को उन्होंने गौरव के जिम के कर्मचारी को बुलाया और उससे गौरव को कहलाया कि वह उन्हें अपने दूसरे घर में मिलने के लिए आए। जब गौरव पहुंचा तो उस पर लोहे की रॉड, चाकू और कैंची से हमला किया। इसे बाद कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने उसे गोलियां मार दी।

विज्ञापन

एक खंडहर घर में खून से लथपथ लाश मिली

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी रंगलाल को राजस्थान पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है। उससे 15 लाख रुपये और 886 ग्राम सोना मिला। वह किसी और स्टेट में भागने की प्लानिंग कर रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि क्या गौरव के दूसरी लड़की से शादी करने की चाहत को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था?

विज्ञापन

रंगलाल सिंघल का परिवार देवली एक्सटेंशन में राजू पार्क के पास रहता है। पुलिस को गुरुवार रात फोन करके परिजनों ने बताया कि उनका बेटा गौरव लापता है और 24 घंटे बाद उसकी शादी होने वाली है। पुलिस गौरव को तलाशते हुए एक खंडहरनुमा घर में पहुंची तो गौरव वहां खून से लथपथ हालत में पड़ा था। फिर उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ