Delhi Man Dies After AC Falls On His Head: देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां गली में अपनी स्कूटी पर खड़ा 18 वर्षीय छात्र अभी अपने घर जाने की तैयारी ही कर रहा था कि उसके सिर पर दूसरी मंजिल से विंडो एसी आ गिरा। हादसा इतना भयावह था कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जितेश के सिर में चोट आई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही
वहीं, उसके पास खड़ा उसका दोस्त प्रियांशु घायल हुआ है। दरअसल, ये पूरा मामला पास लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। चंद सेकंड की इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिया रहा है। कि जितेश घर से बाहर निकलकर आया। उसने घर के गेट के बाहर खड़ी स्कूटर में चाबी लगाई और उसे स्टार्ट करके अभी आगे बढ़ने ही वाला था तभी उसके ऊपर एसी आ गिरा। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: कौन थे राकेश पाल? 35 साल में लीड किए कई ऑपरेशन, पिछले साल बने थे कोस्ट गार्ड DG; हार्ट अटैक से मौत
आखिरी बार लगाया दोस्त को गले
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार प्रियांशु उसे गेट तक छोड़ने आया था। दोनों गले मिले, लेकिन उसे क्या पता था कि वह अपने दोस्त को आखिरी बार गले लगा रहा है। वीड़ियो में दिख रहा है कि एसी ऊंचाई से जितेश के सिर पर धड़ाम आकर गया। एसी गिरते ही वह बदहवास होकर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। पुलिस के अनुसार घटना डोरी वाला गली की है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है कि एसी क्यों और किसकी गलती से गिर पड़ा?
ये भी पढ़ें: Video: अखिलेश यादव ने किसके लिए कहा-वो कुछ हैं ही नहीं? CM डांट देंगे तो चुप हो जाएंगे
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
3 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
6 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
10 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines