हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Live Delhi Tughlakabad Election Result 2025: तुगलकाबाद में AAP ने लहराया जीत का परचम

LIVE Delhi तुगलकाबाद Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। ऐसे में दक्षिण पूर्वी दिल्ली की तुगलकाबाद सीट पर आखिर कौन जीता है?

विज्ञापन

Live Delhi Tughlakabad Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आज सामने आएंगे। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्वी दिल्ली की चर्चित सीटों में से एक तुगलकाबाद सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। अब इस सीट वोटों की गिनती में अभी तक AAP के उम्मीदवार सही राम जीते हैं। वहीं, रोहताश कुमार को हार मिली है।

तुगलकाबाद विधानसभा सीट के नतीजे

तुगलकाबाद विधानसभा प्रत्याशी का नाम पार्टी
जीत सही राम AAP
हार रोहताश कुमार BJP

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 37 साल तक क्यों नहीं हुए विधानसभा चुनाव? पहले चुनाव में बीजेपी ने रचा था इतिहास

BJP 10 तो कांग्रेस 25 साल से नहीं जीती

दक्षिण पूर्वी दिल्ली की यह सीट हमेशा से सुर्खियों में रही है। इस सीट पर जीत के आंकड़े बिल्कुल विपरीत देखने को मिलते थे। 1993 में दिल्ली विधानसभा बनने के बाद राजधानी में बीजेपी जीती, तो इस सीट पर पहले निर्दलीय और 1998 में कांग्रेस की जीत हुई। वहीं 2003 से 2015 तक दिल्ली पर कांग्रेस का कब्जा रहा, तो तुगलकाबाद सीट बीजेपी के खाते में रही। हालांकि पिछली 2 बार से 2015 और 2020 में AAP नेता सही राम यहां से जीतते आर रहे हैं।

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव विजेता पार्टी
1993 शीश पाल निर्दलीय
1998 शीश पाल कांग्रेस
2003 रमेश बिधूड़ी BJP
2008 रमेश बिधूड़ी BJP
2013 रमेश बिधूड़ी BJP
2015 सही राम AAP
2020 सही राम AAP

किसको मिला टिकट?

2025 के विधानसभा चुनाव में तुगलकाबाद सीट पर तीन पार्टियों की करारी टक्कर देखने को मिल रही थी। AAP ने तीसरी बार सही राम पर दांव लगाया था। वहीं कांग्रेस ने वीरेंद्र बिधूड़ी को टिकट दे दिया था। इसके अलावा बीजेपी ने पिछले 2 बार से हारने वाले विक्रम बिधूड़ी का टिकट काट कर रोहताश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया था।

3 पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर

तुगलकाबाद सीट का मुकाबला बेहद दिलचस्प था। जहां बीजेपी 10 साल का सूखा खत्म करके वापसी की फिराक में थी। तो AAP के सामने तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती थी। हालांकि कांग्रेस ने इस सीट पर बड़ा दांव खेल दिया। कांग्रेस पार्टी ने वीरेंद्र बिधूड़ी को टिकट दिया, जो बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के भाई हैं। वीरेंद्र बिधूड़ी लोकसभा चुनाव में अपने भाई के लिए बीजेपी की तरफ से प्रचार कर रहे थे। मगर इस चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज वीरेंद्र ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 3 साल में दिया इस्तीफा, फिर कभी नहीं मिली सत्ता, जवान बेटे की मौत से लगा सदमा; दिल्ली के पहले CM का किस्सा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola