Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

चैत्र नवरात्रि उत्सव : दिल्ली पुलिस ने जारी की सख्त ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नवरात्रि के दौरान रानी झांसी रोड, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां रोड और डीडीयू मार्ग पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 23, 2026 23:31

राजधानी दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में 23 मार्च से चैत्र नवरात्रि उत्सव का आगाज हो रहा है. 27 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं और कई मार्गों पर डाइवर्जन लागू किया है.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नवरात्रि के दौरान रानी झांसी रोड, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां रोड और डीडीयू मार्ग पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. विशेष रूप से सुबह और शाम की आरती के समय श्रद्धालुओं की संख्या चरम पर होगी, जिससे आसपास की सड़कों पर जाम लग सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम के ट्रैफिक पर 60 दिनों की ‘ब्रेक’, नाला निर्माण के कारण SPR और मानेसर रूट पर महाजाम का खतरा

रानी झांसी रोड – झंडेवालान मंदिर के सामने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जा सकती है.

---विज्ञापन---

लिंक रोड – पंचकुइयां रोड से आने वाले वाहनों को डाइवर्ट किया जाएगा ताकि मंदिर के प्रवेश द्वारों पर भीड़ जमा न हो.

पार्किंग – मंदिर के आसपास अनाधिकृत पार्किंग पर सख्त पाबंदी रहेगी. पुलिस ने चेतावनी दी है कि गलत जगह खड़े वाहनों को क्रेन से हटा दिया जाएगा.

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे 23 से 27 मार्च के बीच इन रास्तों का उपयोग करने से बचें और यदि संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर दिल्ली मेट्रो का उपयोग करें. झंडेवालान मेट्रो स्टेशन मंदिर के सबसे नजदीक है, जिससे श्रद्धालुओं को पहुंचने में आसानी होगी.

यह भी पढ़ें : दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी मुक्ति, मयूर विहार से AIIMS तक का सफर होगा सिग्नल फ्री

नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है ताकि मंदिर के पास होने वाले डाइवर्जन के कारण उनकी ट्रेन न छूटे.

First published on: Mar 23, 2026 11:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.