---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज 7 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन, IPL मैच के लिए बदले रूट; इन रास्तों पर जानें से बचें

दिल्ली में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले IPL मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं. यह डे-नाइट मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम सात बजे से रात 10:30 बजे तक खेला जाएगा. मैच के दौरान स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और यातायात दबाव की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू की जाएंगी.

Author
Written By: Versha Singh Updated: May 5, 2026 12:09

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले IPL मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं. यह डे-नाइट मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम सात बजे से रात 10:30 बजे तक खेला जाएगा. मैच के दौरान स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और यातायात दबाव की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू की जाएंगी.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक जरूरत के अनुसार डायवर्जन लागू किया जा सकता है. इस दौरान दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक और आइटीओ से दिल्ली गेट के बीच भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

---विज्ञापन---

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे राजघाट से दिल्ली गेट तक दोनों दिशाओं में जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और दिल्ली गेट से आईटीओ तक बहादुर शाह जफर मार्ग से बचें. वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात दबाव को कम करने में सहयोग करें.

यहां से होगा प्रवेश

स्टेडियम में प्रवेश के लिए भी अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं. गेट 1 से 8 तक दक्षिण दिशा से बहादुर शाह जफर मार्ग के लिए जरिए प्रवेश मिलेगा. गेट 10 से 15 तक पूर्व दिशा से जेएलएन मार्ग (अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास) से प्रवेश किया जा सकेगा, जबकि गेट 16 से 18 तक पश्चिम दिशा से बहादुरशाह जफर मार्ग (पेट्रोल पंप के पास) से एंट्री होगी.

कहां होगी पार्किंग की व्यवस्था?

पार्किंग व्यवस्था के तहत माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर आम दर्शकों के लिए मुफ्त पार्किंग उपलब्ध कराई गई है, जहां से पार्क-एंड-राइड सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा शांति वन पार्किंग सहित आसपास की सर्विस लेनों से भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी. बस सेवाएं मैच शुरू होने से दो घंटे पहले चालू होंगी और मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक चलेंगी.

गलत पार्किंग करने पर टो हो जाएगी गाड़ी

बता दें कि स्टेडियम के पास बिना अधिकृत पार्किंग लेबल वाले वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तुरंत टो कर लिया जाएगा और कानूनी कार्यवाई की जाएगी. एप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए गेट नंबर 2 (मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पास), राजघाट चौक और रिंग रोड की सर्विस लेन पर पिक-अप और ड्राप पाइंट निर्धारित कर दिए गए हैं.

इन रास्तों पर जानें से बचें लोग

दिल्ली पुलिस द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि वे इन इलाकों से बचकर चलें.

  • जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट)
  • आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट)
  • बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से ITO)

इन रास्तों पर हो सकता है डायवर्जन

ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए बहादुर शाह जफर मार्ग और JLN मार्ग पर डायवर्जन किया जा सकता है. इसके अलावा भारी इन रास्तों पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद रहेगी.

  • दरियागंज से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग)
  • दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक (JLN मार्ग)
  • ITO से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग)

First published on: May 05, 2026 11:23 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.